Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण का केस दर्ज होगा:प्रयागराज कोर्ट ने आदेश दिया; रामभद्राचार्य के शिष्य ने 2 पीड़ित बच्चे पेश किए थे

    14 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ नाबालिग बच्चों के यौन शोषण की FIR दर्ज करने के आदेश शनिवार को प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने दिए। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कोर्ट में 2 बच्चों को पेश करके यह आरोप लगाए थे। कैमरे के सामने कोर्ट में बच्चों के बयान दर्ज हुए थे। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया की कोर्ट ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की जांच रिपोर्ट के बाद केस दर्ज करने के आदेश जारी किए। शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया- हम दर-दर भटक रहे थे। पुलिस के पास जा रहे थे। हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसलिए न्याय के मंदिर में आए। आज लगा कि न्याय अभी जिंदा है। न्यायालय ने हमें आज न्याय दिया है। मैं अब साफ-साफ कहना चाहता हूं कि शिष्यों के साथ यौन शोषण और समलैंगिक अपराध किया गया। इसकी पुष्टि न्यायालय ने कर दी है। डिप्टी सीएम और अखिलेश यादव को चैलेंज आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा- अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम से कहना चाहता हूं कि मेरे साथ पैदल यात्रा में चलिए। विद्यामठ बनारस जा रहा हूं। जहां पर रंग रलिया मनाते हैं। पंचम तल पर दिखाना चाहता हूं। जहां पर इनका शीश महल है। वहां पर इनकी सखियां रहती है। जिसका नाम भी पता है। आज से पैदल यात्रा मेरी चलेगी। हम न्याय के लिए दर दर लोगों के बीच में जाएंगे। सनातन को जिताने के लिए सनातन की बात ऐसे भ्रष्ट, लोगों को ऐसे पद पर नहीं बैठना चाहिए। ये लोग आज जेल के अंदर होने चाहिए। इसलिए हम लोग आज से यात्रा शुरु कर रहे है। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… 13 फरवरी को कोर्ट क्या हुआ था, जानिए… आशुतोष महाराज बोले- मुझे धमकी दी जा रही, कोर्ट से रोते हुए बाहर निकले 13 फरवरी को आशुतोष महाराज ने जज विनोद कुमार चौरसिया के सामने कहा था- 2 शिष्यों ने मेरे पास आकर अपने साथ हुए यौन शोषण की कहानी सुनाई। शंकराचार्य के खिलाफ FIR दर्ज करके जांच करनी चाहिए। मुझे न्यायपालिका से ही इंसाफ की उम्मीद है। इसके बाद शंकराचार्य की तरफ से वकील ने जिरह की। कहा- ये सिर्फ आरोप हैं, हमें केस की तैयारी के लिए थोड़ा वक्त चाहिए। आशुतोष महाराज ने जज से कहा- मेरी कार को बम से उड़ाकर मुझे मारने की धमकी दी जा रही। मेरी हत्या हो सकती है। आपको यौन शोषण का शिकार हुए बच्चों के बयान सुनने चाहिए। कोर्ट रूम खाली कराया, जज ने बच्चों के बयान सुने इसके बाद जज ने पॉक्सो कोर्ट रूम को खाली कराने का आदेश दिया। कमरे में सिर्फ दोनों पक्षों के वकील ही बचे। इसके बाद बच्चों को कोर्ट रूम में लाया गया। बच्चों ने जज के सामने अपने साथ हुए शोषण की कहानी सुनाई। ये सारे बयान बंद कोर्ट रूम के अंदर हुए। इन बयानों को कैमरे में रिकॉर्ड किया गया। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्विट्जरलैंड 1 करोड़ की आबादी के बाद रोक देगा एंट्री:भीड़ से थका ‘धरती का स्वर्ग‘, 14 जून को होगा जनमत संग्रह, प्रयोग पर पूरी दुनिया की नजर
    Next Article
    'BJP के सीएम-डिप्टी सीएम आपस में टकरा रहे':झांसी में अखिलेश यादव बोले- 2027 में भाजपा की विदाई तय, 500 कारों के काफिले से पहुंचे समर्थक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment