Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'BJP लूट रही, आखिर इतना पैसा कहां से आता है':बरेली मेयर के कार्यक्रम में भगदड़ पर कांग्रेस का हमला, कहा-खर्च की जांच हो

    14 hours ago

    1

    0

    बरेली मेयर डॉ. उमेश गौतम के रक्षाबंधन कार्यक्रम में भगदड़ और महिला की मौत के बाद कांग्रेस ने प्रशासन और नगर निगम पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी ‘गुरु जी’ ने कार्यक्रम की व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और आयोजन के खर्च पर सवाल उठाए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग की। ‘हजारों चप्पलों के ढेर, आखिर आयोजन का पैसा कहां से आया?’ डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर हजारों माताओं-बहनों और बच्चों की चप्पलें बिखरी पड़ी थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने बड़े आयोजन के लिए जर्मन हैंगर, बड़े होर्डिंग और टेंट लगाने का पैसा कहां से आया। किसी भी निजी व्यक्ति में इतनी सामर्थ्य और ताकत नहीं है कि वह इतना बड़ा आयोजन करे, इतने बड़े टेंट लगवाए और हजारों लोगों को मिठाई, साड़ी व उपहार बांटे। दरअसल यह सुनियोजित लूट है और भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में इसी तरह लूट कर रही है। ‘नगर निगम में ठेके से पहले 12% कमीशन’ कांग्रेस प्रवक्ता ने नगर निगम के कामकाज को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि निगम में ठेका लेने वाले ठेकेदारों से पहले 12 प्रतिशत एडवांस कमीशन लिया जाता है और इसके बाद अन्य कमीशन तय होते हैं। उन्होंने स्मार्ट सिटी की योजनाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में विकास के नाम पर बजट खर्च किया जा रहा है और फिर उसी काम को हटाने या दोबारा कराने में पैसा खर्च हो रहा है। हालांकि, कमीशन से जुड़े इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किया। इन आरोपों पर नगर निगम या मेयर की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ‘20 हजार लोग जुटे, फिर भी प्रशासन को जानकारी नहीं?’ त्रिपाठी ने कार्यक्रम में जुटी भीड़ को लेकर जिला प्रशासन पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि करीब 20 हजार लोगों के जुटने और भगदड़ जैसी स्थिति बनने के बावजूद अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं होने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने बड़े आयोजन के लिए अनुमति, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि बरेली क्लब और मेला ग्राउंड प्रबंधन को इतने बड़े आयोजन की जानकारी थी या नहीं और वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए। ‘मृतका का पोस्टमार्टम नहीं, FIR तक नहीं’ कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका दावा है कि मृतका का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और अभी तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई। उन्होंने सत्ता पक्ष के लोगों पर मामले को मैनेज करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की। ‘विपक्ष पर सख्ती, सत्ता पक्ष को छूट’ डॉ. त्रिपाठी ने प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की छोटी बैठकों और प्रेस कॉन्फ्रेंस तक में अधिकारी पहुंच जाते हैं, जबकि इतने बड़े आयोजन में भारी भीड़ जुटने के बावजूद प्रशासन की निगरानी नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर बिखरी हजारों चप्पलें भगदड़ की गंभीरता बताती हैं। कांग्रेस ने आयोजन की अनुमति, खर्च, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और महिला की मौत की परिस्थितियों की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ- टीचर ने 10वीं के छात्र को 17 थप्पड़ जड़े:मुंह-पीठ पर घूसे मारे, बोला- कॉलेज से तेरा नाम काट दूंगा
    Next Article
    निर्माण परियोजनाओं में देरी, गुणवत्ता पर सीडीओ सख्त:समय पर कार्य पूरा कर विभागों को सौंपें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment