Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP मुख्यालय में 8 देशों के राजनयिकों से मिले Nitin Nabin, संगठनात्मक ढांचे और सेवा अभियान की दी जानकारी

    1 day ago

    1

    0

    आर्मेनिया, मिस्र और फिलीपीन समेत आठ देशों के मिशन प्रमुखों और वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनधियों ने बृहस्पतिवार यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। राजनयिकों से मुलाकात के दौरान, नवीन ने उन्हें भाजपा के संगठनात्मक ढांचे, इसके व्यापक जमीनी नेटवर्क और लोगों के साथ लगातार जुड़ाव बनाए रखने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका के बारे में जानकारी दी। पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की भाजपा को जानो संपर्क पहल के तहत भाजपा मुख्यालय में आठ देशों - आर्मेनिया, मिस्र, वियतनाम, भूटान, सूरीनाम, फिलीपीन, अर्जेंटीना और ताजिकिस्तान के मिशन प्रमुखों और वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।’’ बयान के अनुसार, बैठक के दौरान नवीन ने प्रतिनिधियों को 17 सितंबर को शुरू किए गए पार्टी के सेवा संकल्प अभियान और जन सेवा, जन भागीदारी तथा विकसित भारत 2047 दृष्टि के बारे में जानकारी दी।बयान में कहा गया है कि नवीन ने इस अभियान के तहत देशभर में आयोजित की जा रही सेवा गतिविधियों का भी जिक्र किया, जिनमें रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर शामिल हैं। पार्टी ने कहा, ‘‘राजनयिकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे, कामकाज और जमीनी जुड़ाव को समझने के लिए भाजपा को जानो’ पहल की सराहना की।’’ बयान के अनुसार, बैठक में भाजपा सांसद संदीप पाठक और बांसुरी स्वराज के साथ-साथ पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले भी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi State Cancer Institute में जरूरी दवाओं की खरीद शुरू, 90 फीसदी स्टॉक उपलब्ध
    Next Article
    Revanth Reddy को मिलेगा आर्यदान मोहम्मद-2026 बेस्ट पब्लिक सर्वेंट अवॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment