Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Revanth Reddy को मिलेगा आर्यदान मोहम्मद-2026 बेस्ट पब्लिक सर्वेंट अवॉर्ड

    1 day ago

    1

    0

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को केरलम के आर्यदान मोहम्मद फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए जाने वाले ‘आर्यदान मोहम्मद-2026 बेस्ट पब्लिक सर्वेंट अवॉर्ड’ के लिए चुना गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि यह फाउंडेशन दक्षिणी राज्य केरलम के दिग्गज कांग्रेस नेता दिवंगत आर्यदान मोहम्मद की स्मृति में पुरस्कार प्रदान करता है। फाउंडेशन के कार्यकारी चेयरमैन एवं नीलांबुर से विधायक आर्यदान शौकत ने कहा कि रेवंत रेड्डी को तेलंगाना में किसानों, पिछड़े वर्गों और अन्य समुदायों के कल्याण के लिए उनके दूरदर्शी नेतृत्व और लागू की गई नवोन्मेषी योजनाओं के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।आर्यदान मोहम्मद की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर फाउंडेशन 25 सितंबर को शाम चार बजे केरलम के नीलांबुर में आयोजित एक समारोह में रेवंत रेड्डी को यह पुरस्कार प्रदान करेगा। पुरस्कार के तहत रेवंत रेड्डी को एक लाख रुपये का नकद इनाम, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। समारोह के दौरान कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ‘आर्यदान मोहम्मद स्मृति व्याख्यान’ देंगे।विज्ञप्ति में कहा गया है कि आर्यदान मोहम्मद आठ बार विधायक चुने गए और उन्होंने कई वर्षों तक मंत्री के रूप में कार्य किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP मुख्यालय में 8 देशों के राजनयिकों से मिले Nitin Nabin, संगठनात्मक ढांचे और सेवा अभियान की दी जानकारी
    Next Article
    मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment