Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP MLA Gajendra Daral पर दलित मंडल अध्यक्ष से मारपीट का केस दर्ज

    19 hours ago

    2

    0

    दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दलित भाजपा मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर पार्टी के मुंडका से विधायक गजेंद्र दराल और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दलित मंडल के अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि दराल ने पार्टी कार्यालय में उन पर हमला किया और जातिसूचक शब्द बोले।कांझवाला मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार की शिकायत पर कांझवाला पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया। सुनील कुमार ने पहले एक वीडियो में विधायक पर आरोप लगाए थे, जिसके बाद मंगलवार को भाजपा ने दोनों को नोटिस जारी कर अपना-अपना पक्ष रखने को कहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 127(2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 140(3) (हत्या के इरादे से अपहरण या अगवा करना), 351(2) (आपराधिक धमकी), 61(2) (आपराधिक साजिश) और 3(5) (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।उसने कहा कि इस मामले में शस्त्र अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं को भी लागू किया गया है। सुनील कुमार ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यालय में उनके साथ मारपीट की गई और जाति सूचक शब्द कहे गए। शिकायत के मुताबिक, कुमार को बृहस्पतिवार शाम को मतदाता सूची पर चर्चा करने के बहाने कार्यालय बुलाया गया था, जहां दराल और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की।कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्हें कार्यालय के अंदर बंद कर दिया गया और पाइप, डंडे और बेल्ट से पीटा गया। पुलिस ने कहा कि आरोपों की जांच की जा रही है जिसके आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुनील कुमार ने वीडियो संदेश में दावा किया कि उन्हें रात भर कार्यालय में रोककर रखा गया और कथित घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे।दिल्ली भाजपा के महासचिव और कार्यालय प्रभारी विष्णु मित्तल की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया कि मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेने के बाद, दराल और कंझावला मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार को निर्देश दिया गया है कि वे 16 सितंबर को अपराह्न तीन बजे पार्टी मुख्यालय में राज्य अनुशासन समिति के सामने पेश हों और मामले पर अपना पक्ष रखें। इस घटना के बाद सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा विधायक दराल को बर्खास्त करने की मांग की है।पूर्वी दिल्ली के कोंडली से आप विधायक कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि दलित समुदाय के एक सदस्य के साथ नृशंस हिंसा की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP Cabinet: बेसिक शिक्षा के 14,429 प्राथमिक स्कूल बनेंगे Smart School
    Next Article
    UAPA मामले में ISIS समर्थक समूह के कथित सदस्य को Delhi High Court से मिली जमानत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment