Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP ने CM मान का आपत्तिजनक VIDEO हटाया:थप्पड़ मारते दिखाया था, पगड़ीधारी सिख के अपमान पर घिरे; AAP ने केस की चेतावनी दी थी

    1 day ago

    1

    0

    पंजाब BJP ने CM भगवंत मान का AI से बनाया आपत्तिजनक वीडियो डिलीट कर दिया है। इस वीडियो में भाजपा ने एक स्कूल के क्लासरूम में CM को थप्पड़ मारते हुए दिखाया था। यह वीडियो शिक्षा से जुड़ी सामग्री में गलतियों से जोड़ा गया था। जिसमें दिखाया गया कि सीएम एक स्कूल में अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के साथ पहुंचे। वहां पढ़ाई की सामग्री में गलती की वजह से टीचर ने सीएम को थप्पड़ मार दिया। हालांकि इसको लेकर भाजपा को उलटा विवाद झेलना पड़ा। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे बड़े संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को थप्पड़ मारने जैसा वीडियो दिखाना गलत है। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि पगड़ीधारी सिख को इस तरह से थप्पड़ मारने का सीन दिखाना सिखों का अपमान है। भाजपा को पंजाबी चुनाव में इस पर जवाब देंगे। वहीं AAP ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। वीडियो को लेकर ऐसे शुरू हुआ था विवाद पंजाब के स्कूलों को लेकर पिछले दिनों से विवाद चल रहा है। स्कूलों के मुद्दे पर विरोधी दल वाले आम आदमी पार्टी को घेर रहे है। इसी बीच BJP ने 29 अगस्त को सुबह 11 बजे AI से 49 सेकेंड का वीडियो बनाकर जारी किया। जिसकी शुरुआत एक स्कूल की क्लासरूम से होती है। इसमें AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस क्लासरूम के बाहर खड़े दिखाई देते हैं। क्लासरूम के अंदर एक पोस्टर लगा है, जिसमें Vegetables की जगह Vegitables और Deer की जगह Dear लिखा दिखाया गया है। इसके बाद वीडियो में आवाज आती है, गलती एक पोस्टर में होती तो मिटा देते, लेकिन वही गलती अगर बच्चे के दिमाग में लिख दी जाए तो उसका नुकसान कौन मिटाएगा? इसके बाद भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और हरजोत सिंह बैंस क्लासरूम के अंदर जाते दिखाई देते हैं। तभी एक व्यक्ति वहां पहुंचता है और सीएम भगवंत मान को थप्पड़ मारते हुए दिखाया जाता है। वीडियो में व्यक्ति कहता है- मान साहब, मेरे बच्चे को गलत पढ़ाया जा रहा है। कल यह पेपर में गलत लिखेगा। तो जिम्मेदार मेरा बच्चा होगा या आपकी सरकार? इसके बाद वीडियो में सीएम भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और हरजोत सिंह बैंस सिर झुकाए हुए दिखाई देते हैं। वीडियो के अंत में पंजाबी में संदेश आता है कि सवाल स्पेलिंग का नहीं, बच्चों के भविष्य का है। AAP ने कहा था- 3 करोड़ लोगों ने CM को चुना, कानूनी राय ले रहे आम आदमी पार्टी ने इस वीडियो पर कड़ा एतराज जताया था। AAP के सीनियर नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा था कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब के करीब 3 करोड़ लोगों ने चुना है। बीजेपी की यह हरकत निंदनीय है। बीजेपी से इससे ज्यादा उम्मीद भी क्या की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में बहन-बेटियों के साथ क्या हुआ, यह किसी से छिपा नहीं है। पार्टी इस पूरे वीडियो मामले में कानूनी राय ले रही है। इसके साथ ही मामले में कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्नाटक में चिकन और फोन को लेकर 2 मर्डर:बेलगावी में दोस्त ने चिकन ज्यादा खाने पर चाकू मारा; मंगलुरु में फोन के लिए बड़े भाई की हत्या
    Next Article
    ‘मोहम्मद दीपक’ पर दर्ज FIR पर सुप्रीम कोर्ट की रोक:सोशल मीडिया पोस्ट पर हाईकोर्ट का आदेश भी स्थगित; 4 हफ्ते में जवाब मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment