Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही:प्रो. रामगोपाल बोले- 2027 का चुनाव इसको बचाने का चुनाव, 2027 में सपा सरकार बनेगी

    4 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा क्षेत्रीय दलों को खत्म नहीं कर रही, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी और समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी। प्रो. यादव ने फिरोजाबाद में बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल की राजनीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को ममता बनर्जी ने राजनीतिक पहचान दी, मंत्री, विधायक और सांसद बनाया, वही लोग आज उनके साथ विश्वासघात कर रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के एनडीए में शामिल होने की अटकलों और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रो. यादव ने कहा, "रामदास आठवले की बात को आखिर कौन गंभीरता से लेता है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि 2027 का चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव होगा। समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि चुनाव में किसी प्रकार की धांधली करने का प्रयास किया गया तो पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से उसका मुकाबला करेंगे। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने फिरोजाबाद में ही दो दिनों के भीतर डकैती की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि सरकार अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का पूरा ध्यान केवल एनकाउंटर की राजनीति पर केंद्रित है, जबकि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अपेक्षित कार्य नहीं हो रहा है। सपा नेता के इन बयानों के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उनके बयान को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और भाजपा के खिलाफ सपा के आक्रामक रुख के रूप में देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी DIG और प्रोफेसर ने व्यापारियों से वसूले 1.09 करोड़:जेल का डर दिखाकर दो पीढ़ियों को ठगा; हाईटेक ऑफिस, लग्जरी गाड़ी से दिखाया रौब
    Next Article
    बनारस में पल्लवी पटेल समेत 24 गिरफ्तार:नीट पेपर लीक का विरोध, कहा- गड़बड़ी करने वालों पर रासुका लगे; रात में ऑटो से आईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment