Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP विधायक के टॉचर्र के शिकार रामू की हालत क्रिटिकल:फैमिली बोली-बेल्टों से चमड़ी उधेड़ी फिर जख्मों पर रगड़ा नमक; एक्शन तो दूर FIR तक नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में भाजपा विधायक सुशांत सिंह के टॉर्चर का शिकार रामू कश्यप उत्तराखंड के काशीपुर हॉस्पिटल में मौत से जंग लड़ रहा है। उसकी हालत क्रिटिकल है। लेकिन मामले को दबाए रखने के लिए उसे दिल्ली के किसी बड़े हॉस्पिटल में भेजने से परहेज किया जा रहा है, क्योंकि विधायक को डर है कि दिल्ली जाने पर मामला उनकी पकड़ से दूर निकल सकता है। हालांकि, युवक को बेहतर इलाज दिलाने के लिए दिल्ली-गुड़गांव के बड़े डॉक्टर्स को फोन कॉल पर ही रामनगर के इस निजी अस्पताल से कनेक्ट करने की सूचनाएं मिल रही हैं। दूसरी ओर सत्ताधारी दल के विधायक को बचाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह बैकफुट पर नजर आ रहा है। घटना को 4 दिन बीतने के बाद भी पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी विधायक और उसके गुर्गों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश ने शुक्रवार को दैनिक भास्कर से कहा कि अभी तक इस मामले में कोई प्रगति नहीं है। रामनगर के अस्पताल पर विधायक के गुर्गों का पहरा रामनगर में विधायक के महल से बमुश्किल 15 किमी की दूरी पर जिस प्राइवेट हॉस्पिटल में रामू का इलाज चल रहा है, उसे भी विधायक के गुर्गों ने कवर कर रखा है। हॉस्पिटल में रामू के आसपास हर किसी को एंट्री नहीं है। दूसरी ओर पीड़ित रामू के गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। रामनगर हॉस्पिटल के सूत्र बताते हैं कि विधायक की बेहरम पिटाई से रामू की हालत इस कदर बिगड़ चुकी है कि 4 दिन में चौथी बार उसका डायलसिस करना पड़ा है। उसे यूरिन नहीं आने की दिक्कत है। जिससे उसकी हालत को लेकर डॉक्टर भी गंभीर हैं। उसे हॉस्पिटल आईसीयू में रखा गया है। प्राइवेट पार्ट पर करंट के झटके देने से किडनी डैमेज हुईं रामू के परिवार का आरोप है कि रामू को उल्टा लटाकर बेल्ट और डंडों से पीटने के बाद भाजपा विधायक सुशांत सिंह ने उसके जख्मों पर नमक रगड़ा और उसके प्राइवेट पार्ट पर 10 से ज्यादा बार करंट दिया गया। जिसकी वजह से उसकी किडनी डैमेज हो गईं। पीड़ित परिवार का कहना है कि भाजपा विधायक सुशांत ने अपने रतूपुरा स्थित महल में रामू और अपने दो नौकरों को 4 दिनों तक बंधक बनाकर टॉर्चर किया। इस दौरान पीड़ित परिवार अपने बेटों को छुड़ाने के लिए पुलिस से लेकर नेताओं की चौखट तक गुहार लगाते रहे लेकिन सत्ताधारी दल के विधायक से सवाल करने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका। पीड़ित परिवार ने विधायक के महल की चौखट पर भी रहम की गुहार लगाई लेकिन विधायक ने तीनों युवकों को तभी छोड़ा जब वे मरणांसन्न हालत में पहुंच गए और उनकी हालत देख पीड़ित परिवार व भीड़ बेकाबू होने लगी। पढ़िए क्या है पूरा मामला मुरादाबाद में बढ़ापुर से भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह पर अपने दो नौकरों समेत तीन युवकों को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। घायल युवक के मुताबिक, चोरी के शक में उन्हें विधायक के महल में रस्सियों से बांधकर उल्टा लटकाया गया। इसके बाद बेल्ट और डंडों से पीटा गया। उनके जख्मों पर नमक रगड़ा और करंट के झटके भी दिए गए। बताया जा रहा है कि विधायक अपने बेटे के सोने के कड़े चोरी होने से नाराज थे। हालांकि, इतनी पिटाई के बाद भी कड़े बरामद नहीं हुए। पिटाई के बाद तीनों युवकों की हालत बिगड़ गई। इसके बाद विधायक ने उन्हें अपने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि वे चार दिन तक विधायक से अपने बेटों को छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें युवकों से मिलने तक नहीं दिया गया। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने विधायक के आवास के बाहर हंगामा किया। इसके बाद मरणांसन्न हालत में युवकों को छोड़ा गया। इनमें 2 अतुल कश्यप और रविश कश्यप विधायक के प्राइवेट अस्पताल में एडमिट हैं। जबकि तीारे युवक रामू कश्यप को क्रिटिकल हालत में रामनगर के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। विधायक के बेटे के सोने के कड़े चोरी हुए थे डिलारी की रहने वाली ओमवती कश्यप के छह बच्चे हैं। सभी की शादी हो चुकी है। उनका छोटा बेटा रामू गांव में ही रहता है। वह कभी शादी-विवाह में हलवाई का काम करता है तो कभी मछलियां पकड़कर बाजार में बेचता है। ओमवती ने बताया- बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह के महल में उनके पड़ोसी अतुल और रविश रोटी बनाने और झाड़ू लगाने का काम करते हैं। चार दिन पहले विधायक के बेटे के सोने के कड़े गायब हो गए थे। चोरी के शक में विधायक ने अतुल और रविश की पिटाई की। आरोप है कि दोनों ने कड़े चोरी करके रामू को देने की बात कही। इसके बाद विधायक के आदमी रामू को पकड़कर विधायक के महल रतूपुरा ले गए। जख्मों पर नमक रगड़ा और करंट लगाया ओमवती का आरोप है कि विधायक सुशांत सिंह ने पड़ोसी अतुल, रविश के साथ मेरे बेटे रामू को रस्सियों से बांधकर उल्टा लटकवाया। इसके बाद खुद डंडों और बेल्टों से उनकी पिटाई की। विधायक के गार्डों ने भी तीनों को पीटा। रामू के जख्मों पर नमक रगड़ा और उसे करंट भी लगाया। ओमवती के मुताबिक, पिटाई से रामू बेहोश हो गया। इसके बाद विधायक के निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद फिर उसकी पिटाई की गई। इस दौरान परिजन रोज विधायक के महल के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें तीनों युवकों से मिलने नहीं दिया गया। विधायक ने धमकी दी कि यहां से चले जाओ, नहीं तो तुम्हारे बच्चों को जान से मार दूंगा। भीड़ लेकर पहुंचीं ओमवती तब आजाद हुआ बेटा ओमवती ने बताया कि महल में काम करने वाले एक रिश्तेदार ने उन्हें बताया था कि बेटे को बचाना है तो किसी तरह उसे वहां से छुड़ाकर ले जाओ, नहीं तो वह नहीं बचेगा। इसके बाद शुक्रवार को वह रिश्तेदारों और गांव के लोगों के साथ महल पहुंचीं। भीड़ ने महल के बाहर हंगामा किया। पुलिस को विधायक के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद रामू से मिलने दिया गया। उसकी हालत देखकर हमने रामू को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बाकी दोनों युवकों का रतूपुरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, रामू के पूरे शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं। खबर अपडेट की जा रही है …..
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवभूमि जन सेवा समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ:लखनऊ के मायापुरी में हुआ सम्मान समारोह, समाजसेवा का संकल्प
    Next Article
    पथरदेवा के युवक की मुरादाबाद में सड़क हादसे में मौत:रोजगार की तलाश में दिल्ली जा रहा था, सोशल मीडिया से हुई पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment