Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवभूमि जन सेवा समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ:लखनऊ के मायापुरी में हुआ सम्मान समारोह, समाजसेवा का संकल्प

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मायापुरी स्थित देवभूमि जन सेवा एवं सांस्कृतिक समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इसमें समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और महिला व युवा शाखा के प्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सभी ने समाजसेवा, जनकल्याण, सामाजिक एकता और उत्तराखंड की लोकसंस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। समारोह की अध्यक्षता और शपथ ग्रहण की प्रक्रिया कवि, लेखक व साहित्यकार तथा उत्तराखंड महापरिषद के उपाध्यक्ष पूरन सिंह जीना के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। उन्होंने संगठन की एकजुटता और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी समिति में पान सिंह बिष्ट को संयोजक, विनोद यादव और प्रकाश चन्द्र किरकेदी को संरक्षक, पूरन सिंह अधिकारी को अध्यक्ष, मदन मोहन पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बलवंत सिंह बजेठा को कोषाध्यक्ष और विजय सिंह बिष्ट (मुन्ना) को महासचिव बनाया गया। वहीं, बालम सिंह रावत, मोहन पंत, हर सिंह चिलवाल, हेमेन्द्र राणा और किशन सिंह रावत ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों के साथ महिला और युवा शाखा के प्रतिनिधियों ने भी जिम्मेदारी संभाली। सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित संयोजक, अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने समिति की गतिविधियों को अधिक सक्रिय बनाने, समाज के विभिन्न वर्गों को साथ जोड़ने और जनहित के कार्यों में भागीदारी बढ़ाने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी सामाजिक संस्था की मजबूती उसके सदस्यों की एकजुटता, समर्पण और सहभागिता से तय होती है। समिति का उद्देश्य समाजसेवा के साथ उत्तराखंड की लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना भी है। समारोह में नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और पारंपरिक मूल्यों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। सदस्यों ने आपसी सहयोग बनाए रखने और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट:बहराइच के संवेदनशील महराजगंज कस्बे में सुरक्षा जांची, 2 साल पहले हुई थी हिंसा
    Next Article
    BJP विधायक के टॉचर्र के शिकार रामू की हालत क्रिटिकल:फैमिली बोली-बेल्टों से चमड़ी उधेड़ी फिर जख्मों पर रगड़ा नमक; एक्शन तो दूर FIR तक नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment