Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांके-बिहारी मंदिर के गोस्वामी ने सिर फोड़ा, VIDEO:वृंदावन में श्रद्धालु को डंडे से पीटकर लहूलुहान किया; बीच-बचाव करने पर गुस्साया

    7 hours ago

    1

    0

    वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के एक गोस्वामी ने श्रद्धालु की डंडे (बेंत) से पिटाई कर उसे लहूलुहान कर दिया। मारपीट में श्रद्धालु के सिर से खून बहने लगा। पति को गोस्वामी से बचाने के लिए उसकी पत्नी लोगों से मदद मांगती रही। शनिवार को हुई यह घटना राधा बल्लभ मंदिर के पास की बताई जा रही है। दरअसल, घायल व्यक्ति मंदिर जाते समय सड़क पर एक व्यक्ति से झगड़ रहे गोस्वामी से बीच-बचाव कर दिया था, जिससे वह नाराज हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी गोस्वामी को हिरासत में लेकर बांके बिहारी पुलिस चौकी भेज दिया है। झगड़े का वीडियो आया सामने… झगड़ा के दौरान बीच-बचाव किया शनिवार को बांके बिहारी मंदिर के शयन भोग पुजारी मनोज गोस्वामी किसी काम से जुगल घाट की तरफ जा रहे थे। दूसरी तरफ गाजीपुर से आए श्रद्धालु कुशेंद्र यादव अपनी पत्नी के साथ बांके बिहारी के दर्शन कर राधावल्लभ मंदिर जा रहे थे। इस दौरान गोस्वामी का राधा बल्लभ मंदिर की सीढ़ियों वाले रास्ते के पास एक युवक से झगड़ा हो गया। उधर से गुजर रहे कुशेंद्र ने बीच-बचाव किया। गोस्वामी इस पर गुस्सा हो गए। वह उस युवक को छोड़कर उल्टा कुशेंद्र से ही भिड़ गए। कहासुनी के बाद अचाकर से गोस्वामी उग्र हो गए। उन्होंने कुशेंद्र की बेंत से पिटाई शुरू कर दी। एक बेंत कुशेंद्र के सिर पर लगी। उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। पिटाई के दौरान कुशेंद्र की पत्नी लोगों से मदद को चिल्लाती रही। कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया और किसी तरह गोस्वामी से उसे बचाया। पुलिस ने पकड़ा गोस्वामी झगड़ा की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी गोस्वामी मनोज को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे बांके बिहारी पुलिस चौकी लेकर गई। --------------- ये भी पढ़ें- 'दामाद प्यार करता तो सास क्यों छोड़ देती':अलीगढ़ में जीजा ने पूछा- बिहार ले जाकर शादी क्यों नहीं की, वो झूठा मुझे दामाद के साथ भागने का पछतावा है। मैं बच्चों को छोड़कर गई थी। अब अकेले रहना चाहती हूं, मेहनत-मजदूरी करके पेट पाल लूंगी।’ ये कहना है बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ भागने वाली सास सपना देवी का। 10 महीने बाद वह अलीगढ़ के दादो थाने पहुंच गईं। रिश्तों के तानेबाने में उलझी सपना देवी पर दामाद राहुल ने आरोप लगाया कि वो मुझे छोड़कर अब अपने जीजा देवेंद्र के साथ रहना चाहती है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेलेंटाइन-डे पर प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की:फिर खुद जान दी; नोएडा में कार के अंदर मिली दोनों लाशें
    Next Article
    कानपुर-IIT में जूनियर टेक्नीशियन ने फांसी लगाकर दी जान:वेलेंटाइन डे पर सुबह मंगेतर से झगड़ा हुआ, बोली- मैं मरने जा रही हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment