Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांके बिहारी मंदिर में जूते पहन कर पहुंचा पुलिसकर्मी:सुरक्षा में तैनात कर्मचारी ने टोका, पुलिसकर्मी ने किया अनसुना, लोगों ने बनाया VIDEO

    9 hours ago

    2

    0

    बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को वीकेंड की भीड़ ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। दर्शन के लिए उमड़े हजारों श्रद्धालुओं के बीच हालात इतने बिगड़ गए कि मंदिर तक जाने वाले रास्ते पूरी तरह जाम हो गए। विद्यापीठ से मंदिर तक का इलाका दिनभर श्रद्धालुओं से भरा रहा, जिससे स्थानीय लोग घरों में कैद होने को मजबूर दिखे। भीड़ में फंसे लोग पुलिस ने रस्सी लगाकर बैचों में श्रद्धालुओं को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ पर काबू पाना मुश्किल रहा। धक्का-मुक्की के बीच सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ी। कई लोग घंटों तक एक ही जगह फंसे रहे। जूते पहनकर मंदिर में घुसा पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल अव्यवस्था के बीच मंदिर की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाली घटना भी सामने आई। सोशल मीडिया पर वायरल 42 सेकंड के वीडियो में दूसरे प्रदेश का एक पुलिसकर्मी जूते पहनकर मंदिर परिसर में घूमता नजर आया। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे टोकते हुए जूते उतारने को कहा, लेकिन वह अनसुना कर आगे बढ़ता दिखा। भीड़ में बेहोश हुआ श्रद्धालु शनिवार शाम एक और वीडियो सामने आया, जिसमें एक श्रद्धालु भीड़ के बीच अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद शुरू की। किसी ने सीना दबाया तो किसी ने पानी पिलाया। काफी देर की कोशिश के बाद उसे उठाकर पास की गली में ले जाया गया, जहां उसकी पहचान और हालत जानने के प्रयास किए गए। व्यापार पर भी पड़ा असर मंदिर के आसपास की दुकानों पर भीड़ का उल्टा असर देखने को मिला। रास्ते जाम होने के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच सके, जिससे व्यापार प्रभावित रहा। प्रशासन पर उठे सवाल हर वीकेंड पर बढ़ती भीड़ के बावजूद पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर की गरिमा बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत साफ नजर आ रही है। किसी ने दबाया सीना तो किसी ने पिलाया पानी भीड़ के बीच बेहोश हुए श्रद्धालु न पुलिस कर्मियों ने सीना दबाया तो स्थानीय लोग उसके मुंह में पानी डालने लगे। काफी देर तक प्रयास करने के बाद पुलिस कर्मी स्थानीय लोगों की मदद से उसे 5 नंबर गेट की तरफ जाने वाली गली में उठा कर ले गए। श्रद्धालु कहां से आए थे किसके साथ थे इसकी जानकारी करने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान ने ट्रम्प का 48 घंटे का अल्टीमेटम ठुकराया:कहा- बेबस और घबराकर धमकी दे रहे, तुम्हारे लिए नरक के दरवाजे खोल देंगे
    Next Article
    शहर कोतवाल को 7 दिन की कारावास, NBW जारी:फर्रुखाबाद में न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर एसपी को वारंट तामील कराने का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment