Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैंक मित्र से 90 हजार की लूट की सूचना फर्जी:अमेठी में पुराने मुकदमे में पेशबंदी के लिए दी थी झूठी जानकारी

    9 hours ago

    1

    0

    अमेठी में बैंक मित्र से 90 हजार रुपये की लूट की सूचना फर्जी पाई गई है। मंगलवार शाम को हुई इस कथित घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि यह सूचना एक पुराने मुकदमे में पेशबंदी के उद्देश्य से दी गई थी। बाजार शूकुल थाना क्षेत्र के पूरे देवी तिवारी मजरे नीमपुर निवासी मान सिंह यादव पुत्र राम नरेश यादव ने पुलिस को बताया था कि जब वह अपना जनसेवा केंद्र बंद कर घर जा रहे थे, तभी उनके घर से लगभग 700 मीटर पहले तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और तमंचा लगाकर उनका बैग छीन लिया, जिसमें 90 हजार रुपये थे। सूचना मिलने पर बाजार शुक्ल पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद पूरा मामला फर्जी निकला। जांच में पता चला कि मान सिंह यादव के भाई राम सिंह ने वर्ष 2025 में विपक्षी बबलू यादव पुत्र छोटेलाल यादव के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में बबलू यादव की जमानत अर्जी हाईकोर्ट में लगी हुई है, जिस पर वादी परिवार को नोटिस तामील कराया गया था। वादी ने 22 जनवरी 2026 को अपने वकील के माध्यम से जमानत अर्जी पर आपत्ति भी लगाई है। मान सिंह यादव से पूछताछ में उन्होंने मुकदमे के अभियुक्त के भाई मुन्ना यादव और उन्हीं के पट्टीदार दिलीप पुत्र शीतला प्रसाद व पंकज पुत्र राम किशोर का नाम लिया। हालांकि, पंकज का इंटरमीडिएट हिंदी का पेपर था। पुलिस के अनुसार, मान सिंह ने केवल पेशबंदी के लिए अपने विपक्षी बबलू यादव के परिजनों और पड़ोसियों को इस घटना में नामित किया था। पुलिस की पूछताछ और आसपास के लोगों से जानकारी के बाद इस प्रकार की किसी घटना की सत्यता प्रमाणित नहीं हुई है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शमीम आलम हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली:हत्या का कारण और हत्यारे का सुराग नहीं, जांच में लगीं कई टीमें
    Next Article
    सीतापुर में सड़क हादसे में मिल कर्मचारी की मौत:शादी कार्यक्रम से लौटकर ड्यूटी पर जा रहे थे, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment