Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शमीम आलम हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली:हत्या का कारण और हत्यारे का सुराग नहीं, जांच में लगीं कई टीमें

    7 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के टीपी नगर कॉलोनी में सलून संचालक शमीम आलम की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस को दूसरे दिन भी कोई सफलता नहीं मिली है। हत्या के पीछे का कारण और हत्यारे का कोई ठोस सुराग अब तक नहीं मिल पाया है। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं, लेकिन मामला अभी भी अनसुलझा है। गांव कमालपुर निवासी शमीम आलम का शव बुधवार को टीपी नगर स्थित एक मकान में मिला था। मृतक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे यह आशंका जताई गई कि उनकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। शुरुआती जांच में पुलिस ने मकान के चौकीदार पर संदेह व्यक्त किया था, जो घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर भी जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध के पास से मृतक का मोबाइल फोन मिलने की बात सामने आई थी, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने सलून पर काम करने वाले कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि शमीम और आरोपी को आखिरी बार सोमवार रात को साथ देखा गया था। परिजनों ने बताया कि शमीम की किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। घटना वाले दिन उनके छोटे बेटे के घर पुत्र का जन्म हुआ था, और परिवार में खुशी का माहौल था। इस अप्रत्याशित घटना से परिवार हैरान है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रहे हैं। वहीं, क्षेत्र के लोगों में इस घटना को लेकर चिंता है और वे जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में व्यक्ति का शव बरामद:परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बैंक मित्र से 90 हजार की लूट की सूचना फर्जी:अमेठी में पुराने मुकदमे में पेशबंदी के लिए दी थी झूठी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment