Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेकाबू कार ने बाइक सवार और राहगीरों को रौंदा,8 घायल:कुशीनगर में 7 की हालत गंभीर, आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में की तोड़फोड़; ड्राइवर को पीटा

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर में बुधवार शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार समेत पैदल जा रहे 8 लोगों को टक्कर मार दी। जिससे 8 युवक गंभीर रुप घायल हो गए। खड्डा से सिसवा रोड की ओर जा रही कार ने सबसे पहले एक बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद भागने के दौरान पैदल जा रहे लोगों को टक्कर मारी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी मुख्य चौराहे का है। देखिए 3 तस्वीरें…. इसी दौरान उसने साइकिल सवार खुसूबदीन को रौंद दिया। खुसूबदीन के सिर में गंभीर चोटें आईं और पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद कार ने चौराहे पर दवा लेने आई जोया पुत्री इरशाद को भी टक्कर मार दी। जोया के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। इस दौरान बाइक पर महराजगंज निवासी राजू यादव अपने बेटे अमन यादव के साथ रिश्तेदारी जा रहे थे। कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाप-बेटे घायल हो गए। इस हादसे में कुल 8 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक की पिटाई भी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बिल्डर के घर 20 लाख की चोरी:बेटे के पास देहरादून गए थे, सीसीटीवी की मदद से तलाश जारी
    Next Article
    दरोगा पर नशे में महिलाओं से अभद्रता का आरोप:मुजफ्फरनगर में सब-इंस्पेक्टर ने की मोबाइल छीनने की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment