Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेकाबू कार पेड़ से टकराने पर NSG कमांडो की मौत:हाथरस के सादाबाद में हुआ हादसा, तीन युवक घायल, होली खेलकर लौट रहे थे सभी

    8 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सादाबाद में शुक्रवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में एक एनएसजी कमांडो की मौत हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। तीनों घायलों का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार ये सभी मथुरा के राया क्षेत्र के निवासी है। मृतक कमांडो की पहचान भी राया क्षेत्र में ही हुई। गुरुवार को सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में अपने मित्र के यहां होली खेलने आए थे। शुक्रवार तड़के ये सभी कार से अपने गांव लौट रहे थे। तभी गांव पल्हावत में एक मंदिर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए। एनएसजी कमांडो की मौत हो गई। तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले देखिए हादसे की 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा घटनाक्रम विस्तार से… मित्र के यहां होली खेलने गए थे सभी यह घटना सादाबाद क्षेत्र में शुक्रवार तड़के सुबह करीब 3 बजे हुई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक कमांडो की पहचान मथुरा के राया थाना क्षेत्र के गांव गुडेरा निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा (पुत्र बीरबल सिंह) के रूप में हुई है। उनके साथ विष्णु कुमार (पुत्र श्यामवीर सिंह), सत्यवीर सिंह (पुत्र रामचरण सिंह) और जीतू (पुत्र छीतर सिंह) भी कार में सवार थे। ये सभी गुरुवार को सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में अपने मित्र के यहां होली खेलने गए थे। ये सभी शुक्रवार तड़के कार से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान सादाबाद के निकट राया मार्ग पर गांव पल्हावत के मंदिर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ऊंचागांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आगरा पहुंचने पर परिजनों ने कमांडो योगेंद्र सिंह को मिलिट्री हॉस्पिटल मथुरा में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कमांडो की मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक छा गया। अन्य तीनों घायलों का उपचार जारी है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खड्डा में चारा मशीन में फंसकर मजदूर का हाथ कटा:दाहिने हाथ की पांचों उंगलियां कटी, बेहोश होकर जमीन पर गिरे
    Next Article
    नवजोत सिद्धू बोले- अक्षर तुमने दिल जीत लिया:24 कैरेट सोना बताया, बाउंड्री पर लिए कैच को कहा चमत्कार, कपिल देव-सूर्या के कैच याद किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment