Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खड्डा में चारा मशीन में फंसकर मजदूर का हाथ कटा:दाहिने हाथ की पांचों उंगलियां कटी, बेहोश होकर जमीन पर गिरे

    8 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जनपद के कुशीनगर अंतर्गत हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज पढ़रहवा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। 38 वर्षीय गोधन यादव पुत्र नारायण यादव रोज की तरह अपने घर के आंगन में जानवरों के लिए चारा काट रहे थे। घर की जिम्मेदारियों का बोझ उनके कंधों पर था और मेहनत ही उनकी जिंदगी का सहारा थी। लेकिन किसे पता था कि कुछ ही पलों में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी। दाहिने हाथ की पांचों उंगलियां कटीं चारा काटते समय अचानक उनका दाहिना हाथ मशीन में फंस गया। मशीन की तेज रफ्तार ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया। चीख की आवाज सुनते ही घर के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गोधन के दाहिने हाथ की पांचों उंगलियां कट चुकी थीं और हाथ बुरी तरह मुड़ गया था। खून तेजी से बह रहा था। कुछ ही पलों में वह दर्द से कराहते हुए बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इस तरह पति को तड़पते देख पत्नी की चीख-पुकार से पूरा मोहल्ला गूंज उठा। आसपास के लोग भागते हुए पहुंचे। किसी ने कपड़ा बांधकर खून रोकने की कोशिश की, तो किसी ने वाहन का इंतजाम किया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा ले जाया गया। बच्चे को सीने से लगाए बिलखती रही पत्नी वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर अनिकेत ने बताया कि दाहिने हाथ की सभी उंगलियां कट चुकी हैं और हाथ में फ्रैक्चर की भी आशंका है। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हालत चिंताजनक थी। लेकिन अस्पताल से ज्यादा दर्द उस घर की चौखट पर था, जहां तीन मासूम बच्चों की आंखों में अनजाना डर उतर आया था। गोधन की शादी को अभी छह साल ही हुए हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा राहुल मात्र चार साल का है, बेटी रूपा दो साल की है और चार महीने का कार्तिक अभी मां की गोद से उतरा भी नहीं है। हादसे के बाद पत्नी अपने छोटे से बच्चे को सीने से लगाए बिलखती रही। मां को रोता देख गोद में लेटा मासूम कार्तिक भी रोने लगा। शायद उसे समझ नहीं था कि क्या हुआ है, लेकिन घर के माहौल की बेचैनी उसकी मासूम आंखों में साफ झलक रही थी। गोधन दो भाइयों में से एक हैं और अलग रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वही घर के कमाने वाले थे, वही बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की उम्मीद थे। अब जब उनका दाहिना हाथ ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, तो परिवार की रोजी-रोटी पर गहरा संकट मंडराने लगा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ एयरपोर्ट से कुल 9 फ्लाइट रद्द:300 से अधिक यात्रियों ने टिकट कैंसल किए, रिफंड के लिए भटकते रहे
    Next Article
    बेकाबू कार पेड़ से टकराने पर NSG कमांडो की मौत:हाथरस के सादाबाद में हुआ हादसा, तीन युवक घायल, होली खेलकर लौट रहे थे सभी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment