Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में किडनैप के बाद छात्रा ने किया सुसाइड:स्कूल जाते समय बाइक से ले गए थे, घर लौटने के बाद से सदमे में थी

    20 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक 16 साल की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। घटना के समय उसके माता-पिता खेत में गए थे। इस दौरान उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर छात्रा ने घरवालों को बताया। इसके बाद परिजन उसे मऊरानीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे गरौठा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। परिजनों के मुताबिक, छात्रा एमपी के पलेरा के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। 13 जुलाई को स्कूल जाते समय गांव के एक युवक ने उसे स्कूल छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी अपने तीन साथियों के साथ उसे ट्रेन से दिल्ली ले गया। वहां टीटीई की नजर पड़ने पर वे वापस लौट आए और छात्रा को मऊरानीपुर में एक कमरे में बंद कर दिया। इधर, परिजनों की शिकायत पर मध्य प्रदेश पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 15 जुलाई को पुलिस ने मऊरानीपुर में दबिश देकर छात्रा को बरामद कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों का कहना है कि इसके बाद से छात्रा लगातार परेशान रहती थी। रविवार को उसने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए विस्तार से पूरा मामला…. 11वीं में एडमिशन कराने स्कूल गई थी छात्रा गरौठा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने बताया- हमारी 16 साल की बेटी और 14 साल का बेटा मध्य प्रदेश के पलेरा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करते थे। दोनों बच्चों के साथ उनकी दादी रहती थीं। 13 जुलाई को बेटी 11वीं में एडमिशन कराने स्कूल गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। बेटे ने फोन कर इसकी जानकारी दी। हम लोग तुरंत पलेरा पहुंचे और उसकी सहेलियों के घरों समेत आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 14 जुलाई को पलेरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। 15 जुलाई को मध्य प्रदेश पुलिस ने मऊरानीपुर में दबिश देकर एक बंद कमरे से बेटी को बरामद किया। मौके से तीन युवकों को भी हिरासत में लिया गया था। 'बेटी को बेचने की कोशिश की गई' पिता का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी को दिल्ली ले गए थे और उसे बेचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। बरामद होने के बाद पुलिस ने बेटी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इसके बाद जिन तीन युवकों को पकड़ा गया था, उन्हें छोड़ दिया गया। पिता ने बताया- 17 जुलाई को हम बेटी को गांव ले आए। वह लगातार डरी-सहमी रहती थी। कहती थी कि सब कुछ बर्बाद हो गया। हम उसे समझाते रहे। रविवार को मैं और मेरी पत्नी खेत पर जा रहे थे। बेटी से भी चलने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। हम दोनों ट्रैक्टर लेकर खेत चले गए। घर पर बेटी और उसकी दादी थीं। इसी दौरान उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर घर से फोन आया। हम पहुंचे और उसे मऊरानीपुर सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अब हमें अपनी बेटी के लिए इंसाफ चाहिए। मां ने बताई बेटी की आपबीती छात्रा की मां ने बताया- बेटी ने बताया था कि वह स्कूल जा रही थी। रास्ते में गांव का एक युवक बाइक से मिला और स्कूल छोड़ने की बात कहकर उसे अपने साथ बैठा लिया। स्कूल पहुंचने के बजाय वह उसे दूसरी तरफ ले गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह उसे केदारेश्वर ले गया और पानी पिलाया। बेटी का कहना था कि पानी पीते ही वह बेसुध हो गई। फिर तीन और युवक वहां आ गए। सभी उसे मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन ले गए और ट्रेन से दिल्ली ले जाने लगे। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर टीटीई की नजर पड़ने पर आरोपी वहां से निकल गए और छात्रा को वापस मऊरानीपुर ले आए। यहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसी दौरान मध्य प्रदेश पुलिस को लोकेशन मिली और छापेमारी कर छात्रा को बरामद कर लिया। मध्य प्रदेश में पहले से दर्ज है केस गरौठा के सीओ पीयूष कुमार पांडेय ने बताया- लड़की को उसके गांव का एक युवक अपने साथ ले गया था। इस मामले में 14 जुलाई को मध्य प्रदेश के पलेरा थाने में केस दर्ज किया गया था। 15 जुलाई को छात्रा बरामद हो गई थी। इसके बाद परिजन उसे गांव ले आए। रविवार को उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मूल मामला पहले से मध्य प्रदेश में दर्ज है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। --------------- ये खबर भी पढ़ें… IAS रिंकू ने सरकार से कहा- मेरी सैलरी आधी करिए:जालौन में सिर्फ 4 घंटे काम करता हूं; 6 पन्नों का लेटर लिखा, VIDEO उत्तर प्रदेश कैडर के 2023 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी रिंकू सिंह राही एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने राज्य सरकार को एक बार फिर से पत्र लिखा है। सरकार से अपनी सैलरी आधी करने की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में युवती ने एसिड पीकर जान दी:प्रेमी ने मंगेतर को भेजे प्राइवेट फोटो-वीडियो, शादी टूटी
    Next Article
    बांकेबिहारी मंदिर में महिला सिपाही ने श्रद्धालु को पीटा, VIDEO:धक्का लगने पर भड़की, लाइन से खींचकर थप्पड़े जड़े, मां कहती रही- छोड़ दो, मर जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment