Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीकॉम छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला:वैष्णो देवी से लौटने के बाद लगाई फांसी, आज था फाइनल ईयर का पहला पेपर

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर की किला कॉलोनी में बी.कॉम फाइनल ईयर की 20 वर्षीय छात्रा दीप्ति चौहान का शव उसके कमरे में सीलिंग फैन से लटका मिला। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में LIU ऑफिस के सामने स्थित एक मकान की है। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दीप्ति मंगलवार रात ही वैष्णो देवी के दर्शन कर रामपुर लौटी थी। बुधवार दोपहर 3 बजे रजा डिग्री कॉलेज में उसका बी.कॉम फाइनल ईयर का पहला पेपर होना था। सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा खुला मिला, तो पिता नरेंद्र प्रताप सिंह ने उसे पंखे से लटका देखा। घर में चीख-पुकार मच गई। फॉरेंसिक टीम तलाश में जुटी मृतका के पिता नरेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से बदायूं जिले के जरीफनगर क्षेत्र के गांव देहगवा के निवासी हैं और वर्तमान में रामपुर के सहकारिता विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। दीप्ति की बड़ी बहन शिवानी एमए फाइनल की तैयारी कर रही है, जबकि छोटी बहन महक बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसका एक छोटा भाई कक्षा चार में पढ़ता है। दीप्ति की मां लता घटना के समय अपने मायके गई हुई थीं। बेटी की मौत की खबर सुनकर वह बेसुध हो गईं। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि छात्रा मंगलवार रात वैष्णो देवी से लौटी थी और बुधवार को उसका बीकॉम फाइनल का पहला पेपर था। छात्रा के पिता ने सुबह पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम सहित अन्य पुलिस टीमें पूरे मामले की जांच कर रही हैं। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयमाल में बाइक नहीं मिली तो साले को तलवार मारी:हालत गंभीर, बारातियों-घरातियों में जमकर चले लात-घूंसे; रायबरेली में बिना दुल्हन लौटी बारात
    Next Article
    गोंडा में तापमान 6 डिग्री गिरा, 36°C पहुंचा:हल्की हवाओं से मिली राहत, लेकिन गर्मी का प्रकोप जारी, लू से बचाव की एडवाइजरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment