Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में तापमान 6 डिग्री गिरा, 36°C पहुंचा:हल्की हवाओं से मिली राहत, लेकिन गर्मी का प्रकोप जारी, लू से बचाव की एडवाइजरी

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा में पिछले 15 दिनों से जारी भीषण गर्मी के प्रकोप से आज बुधवार को थोड़ा बहुत लोगों को कुछ राहत मिली है। आज जिले का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हल्की हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई है। लेकिन फिर भी गर्मी का प्रकोप का एहसास हो है लोग लगातार परेशान चल रहे हैं। बीते तीन दिनों से गोंडा का तापमान लगातार 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। तापमान में इस गिरावट को एक बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। तापमान गिरने और हवा चलने के बावजूद सड़कों पर लोगों की आवाजाही अभी भी कम है। लोग अभी भी खुद को गर्मी से बचाने के उपाय करते दिख रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी बढ़ गई थी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तापमान में इसी तरह की गिरावट का अनुमान लगाया है। गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम में बदलाव से लोगों को राहत मिली है, लेकिन अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। लोगों को गर्मी से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं और हीटवेव को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिले में लगे सभी वाटर कूलरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है और किसी भी दिक्कत को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। लू चलने को लेकर के लोगों को एडवाइजरी जारी करके बचाव के तरीके बताए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीकॉम छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला:वैष्णो देवी से लौटने के बाद लगाई फांसी, आज था फाइनल ईयर का पहला पेपर
    Next Article
    सैयदराजा सीट पर सुशील सिंह जनता की पहली पसंद:सपा में पहली पसंद पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, जानिए कौन सी पार्टी मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment