Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीकापुर में 2914 आयकरदाता परिवारों ने लिया सरकारी राशनः:1742 राशन कार्ड निरस्त,राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन में गड़बड़ी के बाद हुई कार्रवाई

    5 hours ago

    1

    0

    जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र में 2914 ऐसे परिवारों की पहचान की गई है जो आयकरदाता होने के बावजूद सरकारी राशन का लाभ ले रहे थे। इनमें से 1742 परिवारों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत सामने आई बड़ी अनियमितता के बाद की गई है। बीकापुर और तारून क्षेत्र में कुल 70202 राशन कार्ड धारक हैं। इनमें से 2914 आयकरदाता परिवारों की पहचान हुई। बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र में 27730 पात्र गृहस्थी और 4442 अंत्योदय कार्ड धारक हैं, जिनमें से 1449 आयकरदाता पाए गए और 523 राशन कार्ड निरस्त किए गए। इसी तरह, तारून विकास खंड क्षेत्र में 33312 पात्र गृहस्थी और 4718 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। यहां 1465 आयकरदाता मिले, जिसके बाद 1219 राशन कार्ड रद्द किए गए। निरस्त किए गए अधिकांश कार्ड पात्र गृहस्थी और अंत्योदय श्रेणी के थे। जांच में सामने आया कि कई परिवार जिनकी आय गरीबी रेखा से काफी ऊपर है, वे भी सरकारी राशन का लाभ उठा रहे थे। यह गड़बड़ी तब उजागर हुई जब हाल ही में राशन कार्ड धारकों की केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) प्रक्रिया के दौरान आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक किया गया। आयकर विभाग ने इस लिंकेज के माध्यम से आयकरदाताओं की पहचान की और आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले व्यक्तियों की एक सूची जिला आपूर्ति विभाग को भेजी। सूची मिलने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। जिला आपूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि उन्हें आईटीआर भरने वालों की जानकारी केंद्र सरकार से मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि राशन कार्ड में शामिल कोई भी व्यक्ति आयकर भर रहा है, तो विभाग को इसकी सूचना मिल रही है और उसका राशन कार्ड निरस्त किया जा रहा है। कुछ मामलों में अनियमितता की आशंका पर आगे की जांच भी की जा रही है। राशन कार्ड निरस्त होने के बाद कई प्रभावित लोग विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:एडीजे राहुल मिश्रा को आया मेल, लिखा- 15 बम लगाए हैं
    Next Article
    महोबा में ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत:दो गंभीर घायल, स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment