Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:एडीजे राहुल मिश्रा को आया मेल, लिखा- 15 बम लगाए हैं

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी गई। एडीजे राहुल मिश्रा को बीती रात धमकी भरा ई-मेल आया है। उसमें लिखा है- 1 बजे कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। मेल भेजने वाला तमिलनाडु स्कूल सिलेबस से पैगंबर मोहम्मद को हटाने को लेकर नाराज है। मेल में क्या लिखा है कोर्ट/जज चैंबर में ठीक 1PM बजे ब्लास्ट करने के लिए 15 बम लगाए गए हैं। DMK तमिलनाडु स्कूल सिलेबस से पैगंबर मुहम्मद के पाठ हटाने से रोकें। जजों, तमिलनाडु के स्कूल सिलेबस में पैगंबर मुहम्मद के पाठों पर DMK पार्टी का दोहरा रवैया बहुत बुरा है! हम सिर्फ वोट बैंक नहीं हैं। हम वह ताकत हैं जो उदयनिधि का करियर और सिर बना या बिगाड़ सकते हैं। तमिलनाडु में मुसलमानों के पॉलिटिकल मसलों को सुलझाने के लिए आपकी कोर्ट और जज का कमरा सबसे आसान टारगेट हैं। इस धमाके को एक सबक मानें, और याद रखें कि आज हम सिर्फ प्रॉपर्टी और बिल्डिंग का डैमेज चाहते हैं। इसलिए प्लीज दोपहर 1 PM तक सभी जजों को निकाल लें। बम अमृतसर और कोयंबटूर में LeT और CPI(Mao) सेल से मिले थे। उदयनिधि का बेटा इनबानिधि उदय होमोसेक्सुअल है, उसे इस हफ़्ते मदुरै दरगाह में नहीं घुसना चाहिए। हम ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं करेंगे और अगर वह घुसा तो मदुरै दरगाह के पास मुरुगन मंदिर में ब्लास्ट करने के लिए बचे हुए आईडीएस का इस्तेमाल करेंगे ! शिराजुद्दीन ऐबक उर्फ क्षत्रियान। अल्लाहू अकबर। पुलिस मेल की जांच कर रही है। कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कूड़े में लगी आग, 3 पिल्लों की जलकर मौत:बैंक अधिकारी पर जिंदा जलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    बीकापुर में 2914 आयकरदाता परिवारों ने लिया सरकारी राशनः:1742 राशन कार्ड निरस्त,राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन में गड़बड़ी के बाद हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment