Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बकरी चोर गिरोह पकड़ा, 4 गिरफ्तार:6 बकरियां और दो स्कॉर्पियो बरामद, मंदिरों में बेचकर और मांस को काटकर बेचते थे

    18 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले की वजीरगंज पुलिस और एसओजी टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्जनपदीय बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की गई 6 बकरियां, दो स्कॉर्पियो गाड़ियां और 23,800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रफीक (बहराइच निवासी), शकील, शमसुद्दीन और रहीश (गोंडा निवासी) के रूप में हुई है। इन पर गोंडा के वजीरगंज, करनैलगंज और तरबगंज थानों में बकरी चोरी के तीन मुकदमे दर्ज थे, जिनका खुलासा इनकी गिरफ्तारी के बाद हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह संगठित तरीके से गोंडा, बहराइच और बाराबंकी जिलों में बकरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी रात के समय घरों के बाहर बंधी बकरियों की रेकी करते थे और फिर सुनियोजित ढंग से उन्हें चुराकर स्कॉर्पियो गाड़ियों में ले जाते थे। चोरी की गई बकरियों को वे बाराबंकी और बहराइच की पशु मंडियों में बेच देते थे। जांच में यह भी पता चला है कि कुछ बकरियों को काटकर मांस के रूप में भी बेचा जाता था, जिससे वे अवैध आर्थिक लाभ कमाते थे। बरामद की गई 6 बकरियों को भी आरोपी इन्हीं मंडियों में बेचने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई पिछली घटनाओं का भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर मौजा के पतिसा गांव से 10 बकरियां चुराकर 50,000 रुपये में बाराबंकी की मंडी में बेची थीं। इसी तरह, 7 अप्रैल को तरबगंज थाना क्षेत्र के छोटका सेमरा गांव से 9 बकरियां चोरी करके उन्हें काटकर लगभग 48,000 रुपये में मांस के रूप में बेचा था। बकरियों को चोरी करके अर्जित किया गया 23800 और दो स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद हुई है। रफीक और शमसुद्दीन के खिलाफ गोंडा ही नहीं बल्कि अन्य कई जिलों में भी इसी तरीके से चोरी और अन्य घटनाओं को लेकर के मुकदमा दर्ज हैं। इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज वजीरगंज थाने की पुलिस द्वारा आगे विधि कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री गिरीश यादव की सीट से 48 हजार वोटर्स कटे:जफराबाद में 50 हजार से अधिक वोट कटे, बदलापुर में सबसे कम
    Next Article
    लखनऊ में असम सीएम की तस्वीर जलाई:NSUI ने हेमंत की तस्वीर सड़क पर लगाई , प्रदर्शनकारी बोले- कांग्रेस से माफी मांगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment