Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बकरा चोरी के शक में युवक की पिटाई, कार तोड़ी:रामपुर में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर के कैमरी थाना क्षेत्र में बकरा चोरी के शक में एक युवक की पिटाई और उसकी नई कार में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी हिमांशु सिंह ने बताया कि बकरा मालिक की तहरीर पर बंटी सागर सहित दो लोगों के खिलाफ बकरा चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि कार में सवार तीन लोग गांव में बकरा चुराने की नीयत से आए थे। ग्रामीणों को शक होने पर उन्होंने कार को घेर लिया। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी। कार में सवार दो लोग मौके से फरार हो गए, जबकि चालक बंटी सागर, जो मिलक खानम थाना क्षेत्र का निवासी है, को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बंटी सागर की तहरीर के अनुसार, भीड़ ने उसके साथ मारपीट की, उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे बेहोशी की हालत तक पीटा। उसने अज्ञात लोगों पर अपनी नई कार को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया है। कार के शीशे, दरवाजे और डैशबोर्ड तोड़े जाने की जानकारी मिली है। इस मामले में भी अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को थाने ले गई। पुलिस अब दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में 5233 स्थानों पर होलिका दहन की तैयारी:प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था के लिए पुलिस गश्त पर
    Next Article
    'पीछे से आकर मुझे KISS किया...', Sapna Chaudhary गैंगस्टर की पार्टी में कर चुकी हैं परफॉर्म? सुनाया 'वो' खौफनाक किस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment