Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी-एसएसपी ने चोला क्षेत्र में किया निरीक्षण:बुलंदशहर में होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    डीएम श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने होली पर्व के मद्देनजर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना चोला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पचौता स्थित लाला जय सिंह मंदिर, बाबा देवी दास मंदिर, गद्दी बाबा मंदिर, बाबले बाबा मंदिर के साथ-साथ कंट्रोल रूम और पार्किंग स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल की तैनाती, पिकेट और मोबाइल गश्त व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की। अधिकारियों ने संभावित भीड़ को देखते हुए प्रवेश और निकास मार्गों को अलग करने, बैरिकेडिंग लगाने और कतारबद्ध दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हुड़दंग करने वालों, जबरन रंग डालने वालों, डीजे/लाउडस्पीकर का दुरुपयोग करने वालों, नशाखोरी करने वालों और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश दिए। फायर सेफ्टी उपकरणों, विद्युत तारों की स्थिति और आपातकालीन निकास मार्गों का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर प्रबंध समितियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक कर आपसी समन्वय, सौहार्द और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई। यातायात पुलिस को प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन प्लान, पार्किंग व्यवस्था और सुगम आवागमन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि होली का त्योहार पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी। जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे आपसी भाईचारे और परंपरागत उत्साह के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में बंजर जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष:8 घायल, एक की हालत नाजुक, लखनऊ रेफर
    Next Article
    डीएम ने दी जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं:प्रेम और सौहार्द के साथ होली मनाने और नियमों का पालन करने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment