Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका ट्रेड डील, मोदी ने बेचे किसानों के हित:किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह ने लगाए गंभीर आरोप, सरकार पर बोला हमला

    1 hour ago

    1

    0

    सोमवार को बुलंदशहर के प्रीत विहार में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने एक बैठक में प्रधानमंत्री मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के नाम पर किसानों के हितों को बेचा गया है। ठाकुर पूरन सिंह ने आरोप लगाया कि इस डील के तहत अमेरिका भारत में प्रतिवर्ष 9 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा और किसानों के उत्पादों को 0 फीसदी टैक्स पर भारत में बेचेगा। उन्होंने इसे भारत सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की कमजोरी बताते हुए किसानों के हितों से समझौता करार दिया। उन्होंने केंद्र सरकार को 'किसान विरोधी' बताते हुए तीन कृषि कानूनों और 700 किसानों की शहादत का उदाहरण दिया। पूरन सिंह ने दावा किया कि सरकार किसानों को उनकी ज़मीन और किसानी से वंचित कर उनकी ज़मीनें उद्योगपति मित्रों अडानी-अंबानी को देना चाहती है। उन्होंने किसान संगठनों और किसानों से अमेरिका की ट्रेड डील के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। पूरन सिंह ने बड़े धरना प्रदर्शन और गांव-गांव बैठकें कर किसानों को संगठित करने की बात कही। यह बैठक प्रीत विहार, बुलंदशहर स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी के आवास पर क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव द्वारा आयोजित की गई थी। पत्रकार वार्ता में ठाकुर राकेश भाटी और ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने युवाओं को बेहतर शिक्षा देने और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम व महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा में जुटने का आह्वान किया। बैठक में बृजेश राणा, संदीप राघव, दीपक कुशवाहा, रॉबिन राणा और एडवोकेट सत्येंद्र सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में निकली राम बारात:रात में नृसिंह मंदिर आकर खत्म होगी, 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान
    Next Article
    अयोध्या में बंजर जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष:8 घायल, एक की हालत नाजुक, लखनऊ रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment