Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉक्सिंग में जादुमणि राउंड ऑफ 16 में:लॉन बॉल्स में पुतुल की लगातार दूसरी जीत; पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को नहीं मिला मेडल

    23 hours ago

    1

    0

    ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत का खाता नहीं खुल सका। पुरुष लाइटवेट वर्ग में नौ बार के राष्ट्रीय चैंपियन अशोक कुमार मलिक चौथे और परमजीत कुमार सातवें स्थान पर रहे। महिला लाइटवेट वर्ग में भी भारत पदक से चूक गया, जहां जसप्रीत कौर छठे और सुमन देवी सातवें स्थान पर रहीं। हालांकि दिन के अंत में भारत को बॉक्सिंग और लॉन बॉल्स से अच्छी खबर मिली। जादुमणि सिंह ने पुरुष 55 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-32 में स्कॉटलैंड के आरोन कुलेन को 5-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। पुतुल सोनोवाल ने लॉन बॉल्स के पुरुष सिंगल्स में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पैरा स्विमिंग में कार्तिक (आरवीवीबीके) बुडिगिना और अली इमाम फाइनल में पहुंच गए, वहीं श्रीहरि नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। जादुमणि ने 5-0 से जीता मुकाबला भारत के 21 साल के मुक्केबाज जदुमणि सिंह ने पुरुष 55 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में मेजबान स्कॉटलैंड के आरोन कुलेन को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराया। सभी जजों ने तीनों राउंड भारत के पक्ष में दिए और जदुमणि ने अगले दौर में जगह बना ली। लॉन बॉल्स में भारत की दोहरी जीत महिला पेयर्स स्पर्धा में रूपा रानी तिर्की और पिंकी की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इसके बाद पुरुष सिंगल्स में पुतुल सोनोवाल ने फॉकलैंड आइलैंड्स के सेसिल अलेक्जेंडर को टाईब्रेकर में 7-5, 6-8, 1-0 से हराया। यह उनकी भी ग्रुप चरण में लगातार दूसरी जीत रही। महिला पैरा पावरलिफ्टिंग में भी मेडल नहीं मिला महिला लाइटवेट वर्ग में जसप्रीत कौर ने पहले प्रयास में 98 किलोग्राम और तीसरे प्रयास में 100 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया। उन्होंने 96.4 अंक हासिल किए, लेकिन छठे स्थान से आगे नहीं बढ़ सकीं। सुमन देवी ने पहले प्रयास में 100 किलोग्राम वजन उठाया, लेकिन 103 किलोग्राम के अगले दोनों प्रयास असफल रहे। वह 88.4 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहीं। नाइजीरिया की एस्थर न्वोरगु ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। अशोक चौथे, परमजीत सातवें स्थान पर रहे पुरुष लाइटवेट वर्ग में अशोक कुमार मलिक ने दूसरी कोशिश में 200 किलोग्राम की पर्सनल बेस्ट लिफ्ट लगाई और 143.8 अंक हासिल किए। हालांकि 205 किलोग्राम की तीसरी कोशिश में वह सफल नहीं हो सके और चौथे स्थान पर रहे। परमजीत कुमार ने पहली कोशिश में 176 किलोग्राम वजन उठाया, लेकिन 179 किलोग्राम के अगले दोनों प्रयास असफल रहे। वह 135.6 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहे। पुरुष लाइटवेट वर्ग में इंग्लैंड के मार्क स्वान और नाइजीरिया के रोलैंड एजुरुइके ने 153.9 अंक हासिल किए, जबकि मलेशिया के बॉनी गस्टिन 153.5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अशोक 143.8 अंक के साथ चौथे स्थान पर रह गए। जिम्नास्टिक्स में भारत की उम्मीद बरकरार आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स के सब-डिवीजन-2 के बाद तपन मोहंती ऑलराउंड में तीसरे और योगेश्वर सिंह चौथे स्थान पर हैं। भारतीय टीम 208.550 अंक के साथ टीम स्टैंडिंग में शीर्ष पर है। हालांकि टीम और व्यक्तिगत फाइनल का फैसला सब-डिवीजन-3 के मुकाबलों के बाद होगा। पैरा स्विमिंग में दो भारतीय फाइनल में स्विमिंग में श्रीहरि नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में 25.52 सेकेंड का समय निकाला। वह अपनी हीट में पांचवें और ओवरऑल 14वें स्थान पर रहे, जिससे उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बना ली। उनका मुकाबला देर रात करीब 12:30 बजे होगा। पैरा स्विमिंग में 18 वर्षीय कार्तिक बुडिगिना ने पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 हीट में 57.10 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अली इमाम 1:05.32 मिनट के साथ आठवें रहे। इस स्पर्धा में कुल आठ तैराक होने के कारण दोनों भारतीय फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल रात 12 बजे से खेला जाएगा। तूलिका मान बाहर हुईं भारत को जूडो में बड़ा झटका लगा है। बर्मिंघम 2022 की सिल्वर मेडलिस्ट तूलिका मान को पिछले 12 महीनों में तीन बार 'वेयरअबाउट्स' नियम का उल्लंघन करने पर NADA ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इसके चलते उन्हें ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स की भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। उनसे पहले 73 किग्रा वर्ग के अरुण कुमार भी प्रतियोगिता से बाहर किए जा चुके हैं। ------------------------------- कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कॉमनवेल्थ गेम्स में 125 भारतीय खिलाड़ी 8 खेलों में उतरेंगे स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में आज 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत होगी। 2 अगस्त तक चलने वाले इस इवेंट में 74 देशों के 3,000 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 10 खेलों में 215 गोल्ड सहित कुल 1,168 मेडल दांव पर होंगे। भारत के 125 खिलाड़ी 8 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार तीसरी सीरीज जीतने उतरेगा भारत:दूसरा टी-20 आज, सूर्यवंशी ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था
    Next Article
    IND vs ZIM दूसरे टी20 में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बल्लेबाजों का दिखेगा दम या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment