Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बकाया भुगतान के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स ने किया प्रदर्शन:मुरादाबाद में कमिश्नर को ज्ञापन देकर कोचिंग संचालक पर लगाए आरोप,40 लाख भुगतान रोकने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में सागर सिक्योरिटी कंपनी के संचालकों और सिक्योरिटी गार्ड्स ने प्रदर्शन कर मंडलायुक्त आन्जनेय सिंह को ज्ञापन सौंपा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्कॉलर डेन कोचिंग के संचालक विवेक ठाकुर ने उनका 40 लाख रुपये से अधिक का पेमेंट रोक रखा है। पेमेंट मांगने पर धमकी दिए जाने के आरोप हैं। मामले में सागर सिक्योरिटी कंपनी की संचालिका की ओर से स्कॉलर डेन संचालक विवेक ठाकुर के खिलाफ कटघर थाने में FIR भी दर्ज कराई गई है। कमिश्नर ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। सागर सिक्योरिटी कंपनी की अकाउंट हेड सूर्या भारद्वाज के नेतृत्व में सिक्योरिटी गार्ड्स कंपनी बाग में इकट्ठा हुए। इसके बाद प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए कमिश्नरी तक पहुंचे। यहां करीब एक घंटे तक प्रदर्शनकारियों ने कोचिंग संचालक के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे कमिश्नर ने दफ्तर से बाहर आकर प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन लिया और उन्हें मामले में जांच उपरांत प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 40 लाख का पेमेंट रुकने से लेबर के घरों के चूल्हे बंद होने की नौबत सागर सिक्योरिटी कंपनी की अकाउंट हेड सूर्या भारद्वाज ने कहा कि, कोचिंग संचालक विवेक ठाकुर पिछले एक साल से पेमेंट देने का वादा करके टहलाते चले आ रहे हैं। दिसंबर में कहा था कि जनवरी में पूरा पेमेंट कर देंगे इसके बाद जनवरी में फरवरी के लिए टाल दिया। इसी तरह टालते टालते जून का महीना आ गया है। सूर्या का आरोप है कि उनकी कंपनी का करीब 40 लाख रुपया स्कॉलर डेन पर बकाया है। ऐसे में कंपनी गार्ड्स, बाउंसर और हाउस कीपिंग स्टाफ का पैसा नहीं दे पा रही है। जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हाे गया है और लेबर के घरों के चूल्हे बंद होने की नौबत आ गई है। वहीं, इन आरोपों को लेकर सोशल मीडिया पर स्कॉलर डेन संचालक विवेक ठाकुर ने सफाई दी है। अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट में उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में बांस के वार से अधेड़ की हत्या:मामूली विवाद में किया हमला, मरने तक पीटता रहा
    Next Article
    जालौन में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:अजनारी फ्लाईओवर पर बलेनो कार डिवाइडर से टकराई, तीन घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment