Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में बस ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौत, निजी कंपनी में कार्यरत, शव का पोस्टमार्टम

    19 hours ago

    1

    0

    हाथरस में आज गुरुवार की दोपहर कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तहसील सदर के सामने एक रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान अलीगढ़ के बरला निवासी रितेश (22) पुत्र लक्ष्मी के रूप में हुई है। रितेश नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह हाथरस स्थित अपनी बुआ के घर से अलीगढ़ वापस लौट रहा था। दोपहर में तहसील के निकट रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर रितेश के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिवार में मातम छा गया। मृतक अविवाहित था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। रोडवेज बस को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिल भरा फिर भी बिजली कटी, उपभोक्ता का हंगामा:पीलीभीत में स्मार्ट मीटर से परेशान उपभोक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जांच के आदेश
    Next Article
    सस्ते फ्लैट पाने के लिए अब दो मई तक आवेदन:पीएम आवास योजना के 205 फ्लैट के लिए एचडीएफसी बैंक से खरीदे फार्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment