Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेला में करंट लगने से इंटर के छात्र की मौत:नहाने के लिए हैंडपंप से पानी भरते समय चपेट में आया, कुछ देर बाद बोर्ड परीक्षा देने वाला था

    14 hours ago

    1

    0

    औरैया में बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर के छात्र की मौत हो गई। वह परीक्षा देने जाने से पहले नहाने के लिए पानी भर रहा था, तभी हैंडपंप में लगी मोटर से करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। घटना से आक्रोशित पिता ने हैंडपंप तोड़ दिया। पुलिस को सूचना मिली, लेकिन परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। घटना से जुड़ी चार तस्वीरें… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… नहाने समय हादसा बेला थाना क्षेत्र के याक़ूबपुर बस्ती में बुधवार दोपहर इंटरमीडिएट का एक छात्र जिसकी पहचान रोशन लाल (18) के रूप में हुई हैंडपंप से पानी भर रहा था, तभी उसमें लगे मोटर में करंट उतर आया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन घर लौटे तो जमीन पर पड़ा मिला घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे की है। रोशन नहाने के लिए कपड़े उतारकर हैंडपंप से पानी भर रहा था। कुछ देर बाद जब उसके माता-पिता नरेगा का काम करके घर लौटे, तो उन्होंने रोशन को जमीन पर पड़ा देखा। वे उसे तुरंत बेला स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे कन्नौज के डॉ. रामजी अंबेडकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने रोशन को मृत घोषित कर दिया। परिजन देर शाम शव को घर ले आए। कुछ देर बाद बोर्ड परीक्षा में बैठने वाला था मृतक रोशन लाल, कमलेश का इकलौता बेटा था। पिता कमलेश पेशे से मजदूर हैं। मृतक की एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। रोशन याक़ूबपुर स्थित श्री शिव इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था। बुधवार को उसकी इंटरमीडिएट की पहली परीक्षा थी, जिसके लिए वह नहाकर तैयार होने वाला था। उसका परीक्षा केंद्र पास के गांव पुर्वा भग्गा स्थित श्री गांधी आदर्श इंटर कॉलेज में था। बेटे को खोने से आक्रोशित पिता ने हैंडपंप तोड़ा पिता कमलेश बेटे को खोने के बाद पूरी तरह टूट गए। वह उनके घर का इकलौता चिराग था। वे सुबह नरेगा का काम करने गए थे। बेटा इंटरमीडिएट की आज परीक्षा देने जा रहा था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि आज का दिन उनके बेटे के लिए आखिरी दिन होगा और उनका बुढ़ापे का एकमात्र सहारा छिन जाएगा। घटना के बाद जब कमलेश घर लौटे तो उन्होंने उस हैंडपंप को ही तोड़ दिया, जिसकी वजह से उनके बेटे की मौत हुई। पुलिस का बयान इस संबंध में थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। हालांकि, परिजनों ने इस घटना में कोई कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑपरेशन के समय महिला की मौत:परिजन बोले- डॉक्टरों की लापरवाही से जान गई, अस्पताल प्रबंधन ने कहा- कार्डियक अरेस्ट पड़ा था
    Next Article
    झांसी में 24 दिन से लापता युवक की लाश मिली:घर से बिना बताए कहीं चला गया था, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment