Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में महिला का फंदे से लटका मिला शव:मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, जांच में जुटी पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में रात्रि में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय ललिता के रूप में हुई है, जो जिरौलीखुर्द गांव निवासी तोताराम की बेटी थी। ललिता की शादी बाजिदपुर निवासी गुड्डू से हुई थी। गुड्डू सूरत में एक गद्दा फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन कुछ समय से गांव में ही रह रहा था। ललिता का एक बच्चा भी है। उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। ललिता के पिता तोताराम ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने कहा है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया है। घटना को अंजाम देने के बाद ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर से जोधपुर और गंगानगर के लिए चलेंगी 2 ट्रेन:होली पर घर आना जाना होगा आसान, जानिए ट्रेन की टइमिंग और लिस्ट
    Next Article
    लूट का वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल:मथुरा के फरह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार, तमंचा-नकदी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment