Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर से जोधपुर और गंगानगर के लिए चलेंगी 2 ट्रेन:होली पर घर आना जाना होगा आसान, जानिए ट्रेन की टइमिंग और लिस्ट

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। ये ट्रेनें जोधपुर–गोरखपुर और गंगानगर–गोरखपुर रूट पर चलेंगी, जिससे उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। जोधपुर–गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल रेलवे के अनुसार 04829/04830 जोधपुर–गोरखपुर–जोधपुर साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन 4-4 फेरों के लिए चलाई जाएगी। 04829 जोधपुर–गोरखपुर, यह ट्रेन 5, 12, 19 और 26 मार्च 2026 को जोधपुर से शाम 4:15 बजे चलेगी। रास्ते में मेड़ता रोड, डेगाना, डीडवाना, रतनगढ़, चूरू, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ (उत्तर रेलवे), अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, बस्ती और खलीलाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के बाद ट्रेन अगले दिन रात 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 04830 गोरखपुर–जोधपुर, वापसी में यह ट्रेन 6, 13, 20 और 27 मार्च 2026 को गोरखपुर से रात 11:25 बजे रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 3:00 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें; 2 एसी द्वितीय श्रेणी 4 एसी तृतीय श्रेणी 8 स्लीपर 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी 2 एसएलआर शामिल हैं। गंगानगर–गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल 04729/04730 गंगानगर–गोरखपुर–गंगानगर साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन 5 फेरों के लिए चलाई जाएगी। 04729 गंगानगर–गोरखपुर, यह ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को गंगानगर से दोपहर 1:25 बजे चलेगी। यह ट्रेन हनुमानगढ़, सिरसा, हिसार, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी और सिद्धार्थनगर होते हुए अगले दिन शाम 4:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 04730 गोरखपुर–गंगानगर, वापसी में यह ट्रेन 27 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से शाम 7:30 बजे रवाना होगी और रास्ते के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन तड़के 2:45 बजे गंगानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में भी कुल 20 कोच होंगे, जिनमें; 1 एसी द्वितीय श्रेणी 2 एसी तृतीय श्रेणी 11 स्लीपर 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी 2 एसएलआर/डी कोच शामिल हैं। यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत होली के समय ट्रेनों में अक्सर लंबी वेटिंग लिस्ट हो जाती है। ऐसे में इन विशेष ट्रेनों के संचालन से राजस्थान, दिल्ली और पूर्वांचल के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से टिकट बुक कराएं और यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दिखा रमजान का चांद, रोजा आज से:मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की; एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
    Next Article
    हाथरस में महिला का फंदे से लटका मिला शव:मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment