Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैल से ₹31 लाख की कार खिंचवाकर शोरूम पहुंचा मालिक:बोला- 5 महीने से RC नहीं बनी, मोगा में कंपनी स्टाफ चारा ढोने को बोल रहा था

    21 hours ago

    1

    0

    मोगा में शनिवार को 31 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की नई इनोवा कार सड़क पर बैल से खिंचती नजर आई। कार मालिक दविंदरपाल सिंह ने अपनी गाड़ी पर चारा लादा और बैल के सहारे उसे आईजीएम टोयोटा शोरूम के सामने से जीटी रोड होते हुए शहर तक ले गए। दविंदरपाल का कहना है कि 5 महीने पहले गाड़ी खरीदने के बावजूद अब तक RC नहीं बनी है। कई बार कंपनी और एजेंसी से संपर्क करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने इसी तरह विरोध जताया। उन्होंने बताया कि शिकायत करने के बाद कार एजेंसी ने 50 हजार रुपए ये कहकर और ले लिए कि कार कीमत बढ़ गई है और रजिस्ट्रेशन चार्ज अब ज्यादा लगेगा। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने कंपनी को फोन किया तो वहां से जवाब मिला कि जल्दी है तो तब तक इस पर चारा ढोना शुरू कर दो। 5 महीने पहले ₹31.30 लाख में बुक कराई थी इनोवा दविंदरपाल सिंह के मुताबिक, उन्होंने करीब पांच महीने पहले ₹31 लाख 30 हजार में इनोवा हाइक्रोस जेड एक्स बुक कराई थी। गाड़ी मिलने के 5 महीने बाद भी उसकी आरसी नहीं मिली। उन्होंने इसके लिए एजेंसी के कई चक्कर काटे। 54 हजार रुपए और जमा करवाए, फिर भी रजिस्ट्रेशन नहीं बाद में एजेंसी ने गाड़ी की कीमत बढ़ने की बात कहकर उनसे करीब ₹54 हजार और जमा कराए। इसके बावजूद गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका। दविंदरपाल का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कंपनी और एजेंसी के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया। RTO में बिल और रिकॉर्ड की राशि अलग निकली दविंदरपाल के अनुसार, RC बनवाने के लिए चंडीगढ़ RTO कार्यालय से संपर्क किया तो वहां बिलिंग राशि और RTO रिकॉर्ड में दर्ज राशि में अंतर बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि बिल में सुधार होने के बाद ही गाड़ी का रजिस्ट्रेशन संभव होगा। ग्राहक का आरोप है कि मोगा में बिलिंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण बिल लुधियाना से बनाया जाता है और इसी वजह से समस्या बढ़ी। कर्मचारी बोला- ‘चारा ही ढो लो’, नाराज होकर चारा लादा दविंदरपाल का आरोप है कि जब एजेंसी से बात की गई तो वो तालमटोल ही करते रहे। कई दिनों से बस शोरूम के चक्कर कटवाते रहे। यही नहीं, एक कर्मचारी ने उनसे यहां तक कह दिया कि अब गाड़ी पर ‘चारा ही ढो लो’। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने शनिवार को अपनी नई इनोवा पर चारा लादा और बैल से खिंचवाते हुए शोरूम के सामने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पांच महीने बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, इसलिए उन्होंने इसी तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। अब देखिए कार के डोक्यूमेंट्स एजेंसी-कंपनी का पक्ष अभी सामने नहीं आया मामले में कार मालिक ने आरोप लगाया है कि कंपनी और एजेंसी के अधिकारी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि एजेंसी में उनकी बात ही नहीं सुनी जा रही है। इसलिए, वह कंपनी वालों से गाड़ी वापस लेकर अपने पैसे लौटाने की डिमांड कर रहे हैं। वहीं, एजेंसी या टोयोटा कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड से मिलने 1000KM दूर लुधियाना आया बॉयफ्रेंड, शादी का बोलकर भगा ले गया, परिवार बोला-बेटी का रेप किया लुधियाना में रह रही 15 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने उसका बॉयफ्रेंड करीब 1000 किलोमीटर दूर से पहुंच गया। यहां उसने पहले नाबालिग को घर से बाहर बुलाया और फिर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भ्रष्टाचार और ड्रग्स के लिए सिंगापुर जैसा कानून लाएं:जोहो फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने तमिलनाडु CM विजय फांसी देने की मांग की
    Next Article
    नेस्ले-पेप्सिको समेत कई कंपनियों को 150 नोटिस:FSSAI ने भ्रामक विज्ञापन, झूठे दावों के आरोप में कार्रवाई की; डोमिनोज के पांच लाइसेंस सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment