Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाल श्रम, बाल विवाह उन्मूलन पर बड़ी पहल:हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प, घर-घर जाकर दी गई दस्तक

    4 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती जनपद के धूमबोझी में "बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश" और "मिशन वात्सल्य" योजना के तहत ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (VLCWPC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक ने संयुक्त रूप से की। इस बैठक में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, बाल श्रम की रोकथाम और 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत विद्यालय नामांकन सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों और समिति सदस्यों ने निर्णय लिया कि गांव में विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों तथा बाल श्रम में संलिप्त बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही, उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। बैठक के दौरान श्रमिक परिवारों के लिए बीओसीडब्ल्यू योजना के तहत ई-श्रम कार्ड बनवाने पर जोर दिया गया, ताकि पात्र परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जा सके। इसके अलावा, बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने और मैरिज व माइग्रेशन रजिस्टर को समय पर अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत गांव में एक जागरूकता अभियान भी चलाया गया। बैनर और पोस्टर के माध्यम से ग्रामीणों को बाल श्रम और बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान में महिलाओं, युवाओं और अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। "स्कूल चलो अभियान" के तहत खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक, देहात इंडिया की टीम और नीति आयोग के ABP फेलो अनुराग श्रीवास्तव व अभिषेक ने घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन कराया। इस दौरान अभिभावकों से संवाद कर ड्रॉपआउट बच्चों की सूची तैयार की गई और उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया गया। बैठक में विद्यालय स्टाफ, विशेष किशोर पुलिस इकाई, मिशन शक्ति टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, आशा, एएनएम, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन से अभिषेक, देहात इंडिया से सारजन वर्मा व सरोज पटेल और महिला कल्याण विभाग से सत्यम मोदनवाल ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ग्राम पंचायत धूमबोझी को बाल श्रम और बाल विवाह मुक्त बनाने तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक भविष्य दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेफेड एमडी दीपक अग्रवाल ने एनसीआर विस्तार की घोषणा की:बुलंदशहर में जल्द खुलेगा नेफेड स्टोर, छात्राओं ने किया स्वागत
    Next Article
    चर्चित आईएएस अरविंद चौहान ने सहारनपुर का लिया चार्ज:2015 बैच के है IAS, जमीन पर बैठकर सुनी शिकायत, मरीज की गाड़ी में सीएचसी पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment