Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत

    2 hours from now

    1

    0

    सोफिया (बुल्गारिया), सात अक्टूबर (एपी) बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने कहा कि मंगलवार को काला सागर में उसके ‘विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र’ (ईईजेड) में हुए पहले हमले में दो वाणिज्यिक पोतों को ड्रोन से निशाना बनाया गया। बुल्गारिया के अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन कहां से आए थे, इसकी जांच की जा रही है, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ड्रोन हमलों के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया। बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रादेव ने इस हमले की निंदा की।सरकार की एक आपातकालीन बैठक के बाद रादेव ने कहा, ‘‘यह बुल्गारिया के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में एक अस्वीकार्य हमला है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून और समुद्री कानून का घोर उल्लंघन है।’’ उन्होंने बताया कि समुद्री और हवाई ड्रोन ने बुल्गारिया के तट से लगभग 128 किलोमीटर दूर, तड़के करीब तीन बजे जहाजों पर हमला किया। रादेव ने बताया कि टोगो के झंडे वाले जहाज ‘अल्फा वतन’ को गंभीर ढांचागत नुकसान पहुंचा और वह घटनास्थल पर ही डूब गया।उन्होंने कहा कि चालक दल के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली। एक अन्य हमले के बाद पलाऊ के झंडे वाले दूसरे जहाज ‘एबल’ में आग लग गई। उन्होंने बताया कि नाटो के सदस्य देश बुल्गारिया की एक नौका ने चालक दल के सभी 18 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला।रादेव ने बताया कि दो नाविकों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें हवाई मार्ग से बंदरगाह शहर वर्ना के अस्पताल ले जाया गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की सेना ने उन जगहों के आस-पास कोई अभियान नहीं चलाया जहां जहाजों पर हमला हुआ था, और उन्होंने रूस की सेना पर हमले का आरोप लगाया। जेलेंस्की ने कहा, ‘‘हमने बुल्गारिया की तरफ से सभी जानकारियों की पुष्टि की।हमारी नौसेना ने बुल्गारिया में अपने समकक्षों से संपर्क किया और यह पता चला कि यह समुद्री और हवाई ड्रोन का इस्तेमाल करके किया गया रूस का हमला था।’’ रूसी अधिकारियों की ओर से इस आरोप पर कोई तुरंत टिप्पणी नहीं आई। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और ड्रोन हमले से जुड़े सभी सवालों के लिए बुल्गारियाई अधिकारियों से संपर्क करने को कहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते
    Next Article
    Texas के Fort Hood में 13 हत्याओं के दोषी Nidal Hasan को 3 दिसंबर को मिलेगी मौत की सजा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment