Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Black Sea में तेल टैंकर पर ड्रोन हमला, क्रू में शामिल 23 भारतीय सुरक्षित बचाए गए

    1 day ago

    1

    0

    मॉस्को, सात अक्टूबर रूस के काला सागर तट के पास 23 भारतीय नागरिकों वाले चालक दल को लेकर जा रहे लाइबेरिया के झंडे वाले एक तेल टैंक पर ड्रोन नौकाओं से हमला किया गया। रूसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूस के परिवहन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सरकारी समाचार एजेंसी तास को बताया, ‘‘चालक दल को बचा लिया गया है और उन्हें तट पर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।’’ रूसी परिवहन मंत्रालय ने बताया कि ‘अफ्रामैक्स रियो’ टैंकर पर मंगलवार को मानवरहित सतही नौकाओं (यूएसवी) से हमला किया गया और हमले के बाद आग लग गयी।मंत्रालय ने कहा कि टैंकर में सवार सभी 23 भारतीयों को बचा लिया गया है और शुरुआती जानकारी के अनुसार कोई भी घायल नहीं हुआ है। भारत ने कहा कि वह वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं को लेकर बेहद चिंतित है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में जहाजों को निशाना बनाया जाना वैश्विक व्यापार और दुनियाभर के लोगों के कल्याण को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है।हम जारी संघर्षों को समाप्त करने के लिए बातचीत और कूटनीति का आह्वान करते रहेंगे।’’ विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा था कि भारत ने यूक्रेन संकट को सुलझाने के लिए सिर्फ पैरोकारी करने के बजाय हाल के महीनों में कीव और मॉस्को, दोनों के साथ वार्ता करके अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। यह घटना रूस के लोकप्रिय पर्यटक शहर सोची के पास काला सागर में हुई। रूस के परिवहन मंत्री आंद्रेई निकितिन ने काला सागर तट के पास ‘अफ्रामैक्स रियो’ टैंकर पर हुए हमले के बाद उसके परिणामों से निपटने के लिए एक आपात बैठक की।रिपोर्ट के अनुसार, आग इतनी भीषण है कि शुरुआत में उस पर काबू पाने के लिए दमकल अभियान शुरू नहीं किया जा सका। रिपोर्ट में कहा गया कि फिलहाल काला सागर क्षेत्र में तेल की वजह से भीषण आग लगी हुई है। आग की तीव्रता कम होने और बचाव जहाजों के टैंकर के पास सुरक्षित रूप से पहुंचने की स्थिति बनने के बाद ही आग बुझाने का अभियान शुरू किया जा सकेगा।एहतियाती कदम के तौर पर सोची के मेयर आंद्रेई प्रोशुनिन ने शहर के समुद्र तटों पर लोगों के जाने पर अस्थायी रोक लगा दी। प्रोशुनिन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा, ‘‘शहर के आपात प्रतिक्रिया केंद्र ने समुद्र तटों और समुद्र के किनारे बने तटवर्ती मार्गों पर लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। सोची के निवासियों और पर्यटकों से अनुरोध है कि वे खुद को जोखिम में न डालें और इनके दोबारा खुलने के संबंध में आधिकारिक निर्णय की प्रतीक्षा करें।’’ रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण वाणिज्यिक जहाजों और बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे पर बढ़ते हमलों से काला सागर में वैश्विक व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।यह हमला काला सागर में तुर्किये के स्वामित्व वाले एक असैन्य मालवाहक जहाज पर रूसी ड्रोन हमले के दो दिन बाद हुआ है। उस हमले में आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी और एक भारतीय समेत चालक दल के कुछ सदस्य घायल हो गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती
    Next Article
    Amazon Great Indian Festival Sale: 8 अक्तूबर से शुरू, iPhone 16 और Samsung फोन्स पर भारी छूट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment