Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलूचिस्तान का नया संविधान, हिंदी-हिन्दू को दे डाली मान्यता!

    3 hours from now

    1

    0

    पाकिस्तान नाम का जो महल 1947 में खड़ा किया गया था उसमें दरारें तो बहुत पहले पड़ चुकी हैं लेकिन 8 फरवरी 2026 को जो हुआ वो शायद उस महल के गिरने की आधिकारिक शुरुआत माना जाएगा। बलूच राष्ट्रवादियों ने अपना बलूचिस्तान लिबरेशन चार्टर जारी कर दिया। यानी आजाद बलूचिस्तान का एक अंतरिम संविधान और इस संविधान में जो लिखा है उसने इस्लामाबाद से लेकर रावलपिंडी तक हलचल मचा दी है। सबसे ज्यादा चुभने वाली बात क्या है वो यह है कि इसमें हिंदी हिंदू और धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर स्पष्ट प्रावधान है। अब बलोच नेताओं ने इस दस्तावेज को दुनिया के सामने पेश कर दिया। मरियार बलोच ने इसे सार्वजनिक किया। यह सिर्फ एक राजनीतिक बयान नहीं है। यह एक वैचारिक घोषणा है। इसे भी पढ़ें: Balochistan में घिरी Pakistan Army? BLA का दावा- 'Operation Haerof II' छठे दिन भी जारीइस चार्टर की प्रस्तावना में साफ कहा गया कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। यह एक स्वतंत्र धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य होगा। धर्म और राजनीति अलग होंगे। अब सोचिए जिस पाकिस्तान की नीव दो राष्ट्र सिद्धांत पर रखी गई थी यानी मुस्लिम पहचान के नाम पर देश बना उसी पाकिस्तान के भीतर एक आंदोलन उठ रहा है जो कह रहा है कि धर्म और राज्य अलग होंगे। यह पाकिस्तान की वैचारिक नींव पर सीधा प्रहार है। पाकिस्तान ने दशकों तक बलूचिस्तान को इस्लाम के नाम पर नियंत्रित करने की कोशिश की। कट्टरपंथ को बढ़ावा दिया गया। विद्रोह को देशद्रोह बताया गया। इसे भी पढ़ें: Balochistan में रेल सेवाएं ठप, मोबाइल बंद, सामान छोड़ कर भाग रहे पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी, Islamabad के छूटे पसीनेहजारों बलोच कार्यकर्ताओं के गायब होने के आरोप लगाए। लेकिन अब जो संविधान सामने आया है बलोचों की तरफ से वो पहली ही पंक्ति में धर्म और राजनीति को अलग कर देता है। यानी ना जिहाद की राजनीति होगी, ना मजहबी कट्टरता, ना अल्पसंख्यकों पर अत्याचार। यह मॉडल सीधे-सीधे पाकिस्तान के सिस्टम को चुनौती देता है। सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की हो रही है वो है इस संविधान में हिंदू, सिख और ईसाई समुदाय को पूर्ण सुरक्षा और समान अधिकार देने का वादा। जहां पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हमले, जबरन धन परिवर्तन और भेदभाव की खबरें आती रहती है। वहीं बलूचिस्तान का प्रस्तावित संविधान कहता है कि सभी धर्मों को समान दर्जा मिलेगा। पूजा की स्वतंत्रता मिलेगी। इसे भी पढ़ें: BLA के हमलों से कांपा Pakistan, रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने मानी हार, कहा- इतने बड़े इलाके को संभालना सेना के बस की बात नहींनागरिक अधिकारों में कोई भेदभाव नहीं होगा। और यही बात पाकिस्तान को सबसे ज्यादा चुभ रही है। अब आते हैं उस बिंदु पर जिसने इस पूरे घटनाक्रम को और बड़ा बना दिया। बलूचिस्तान लिबरेशन चार्टर को 11 प्रमुख भाषाओं में अनुवाद किया गया। इसमें शामिल है हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी। यह सिर्फ भाषाई अनुवाद नहीं है। यह एक रणनीतिक संदेश है। बलूच नेतृत्व दुनिया को बताना चाहता है कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ संवाद के लिए तैयार है और भारत की जनता तक भी अपना संदेश पहुंचाना चाहता है। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि भारतीय समर्थकों ने अनुवाद में सहयोग किया। यह पाकिस्तान के लिए कूटनीतिक झटका है। इस दस्तावज को तैयार करने का श्रेय बलूच राष्ट्रवादी नेता हिरबयार को जाता है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bangladesh Election Results 2026 LIVE Updates: BNP ने दर्ज की लैंडस्लाइड Victory, तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय
    Next Article
    ब्रिटिश संसद में पहुंची 2 महिलाएं, फिर वो हुआ जिसने भारत को हिला दिया!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment