Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी:वकीलों-अफसरों ने संभाली कमान, खाली कराए न्यायालय परिसर; 200 पुलिसकर्मी तलाशी में जुटे

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। न्यायालय को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एहतियातन कचहरी परिसर को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 200 पुलिस कर्मी पूरे परिसर को खंगाल रहे हैं। अफसरों और वकीलों ने मिलकर मोर्चा संभाला है। पूरे परिसर को खाली कर दिया है। कचहरी पहले ही एक बम धमाके का दंश झेल चुकी है। इसके बाद कई बार कोर्ट में बम की धमकी या अफवाह उड़ाई गई है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों को भी बुलाया गया पुलिस के अनुसार, जिला न्यायालय प्रशासन को एक अज्ञात ईमेल आईडी से धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ईमेल में कचहरी परिसर में विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही न्यायालय प्रशासन ने तत्काल पुलिस और जिला प्रशासन को अवगत कराया। धमकी की सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल कचहरी परिसर में तैनात कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है। सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर सघन चेकिंग की जा रही है। परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। दालतों की कार्यवाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार के साथ पूरी फोर्स सुरक्षा के मद्देनजर कचहरी परिसर को खाली करने की अपील की गई है। वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और वादकारियों ने एहतियात के तौर पर परिसर खाली करना शुरू कर दिया है। अदालतों की कार्यवाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। पुलिस की साइबर टीम ईमेल की तकनीकी जांच में जुट गई है। ईमेल किस स्थान से और किस व्यक्ति द्वारा भेजा गया, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि धमकी को गंभीरता से लिया गया है और हर पहलू की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा के व्यापक इंतजाम जारी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑफिस दीवार पर फंदे से लटका मिला कर्मचारी का शव:पीलीभीत में प्रॉपर्टी डीलर पर हत्या का आरोप, यूपी पुलिस में रह चुका सिपाही
    Next Article
    कुरुक्षेत्र में काम की तलाश में आया युवक लापता:ठेकेदार दोस्त और उसकी पत्नी पर शक; UP से किराया देकर बुलाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment