Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलडोजर से तोड़े 130 हूटर-लाउडस्पीकर:सोनभद्र पुलिस की कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों को कड़ी चेतावनी

    2 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र पुलिस ने सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने वाले वाहनों पर बुलडोजर चलाकर लाउडस्पीकरों को तोड़ दिया। इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बता दें कि सोनभद्र पुलिस ने सड़क अनुशासन बनाए रखने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर लोढ़ी टोल प्लाजा के पास विशेष अभियान चलान किया गया, जिसमें 130 हूटर/लाउडस्पीकर को हटवाकर विनष्टीकरण कराया गया। पुलिस ने ट्रक मालिकों और चालकों को हिदायत दी कि वे अपने वाहनों में हूटर/लाउडस्पीकर का प्रयोग न करें और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने उन वाहनों को चिन्हित किया जिनमें बाहर अवैध लाउडस्पीकर लगाकर तेज ध्वनि में गाने बजाए जा रहे थे। मौके पर बुलडोजर बुलाकर इन लाउडस्पीकरों को तुरंत हटा दिया गया। इस अभियान से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।अभियान के दौरान एएसपी अनिल कुमार और सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने साफ किया कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि तेज ध्वनि न केवल आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है, बल्कि यह सड़क सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा है। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों का ध्यान भटकता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। वहीं, सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने जानकारी दी कि अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण से बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष दिक्कत होती है। इसके अलावा, फूहड़ गानों से सामाजिक माहौल भी नकारात्मक रूप से प्रभावित होता है। पुलिस की इस कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि कानून अब केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे सड़क पर भी सख्ती से लागू किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में घाघरा नदी में डूबने से युवक की मौत:नहाते समय पैर फिसलने से हादसा, पहले भी कई घटना हो चुकी है
    Next Article
    मेरठ पुलिस को पसंद आया धुरंधर का एक्शन:पुलिसकर्मियों ने कहा- RAW और इंटेलिजेंस की भूमिका शानदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment