Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बालाजी शोभायात्रा के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, VIDEO:ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, सड़क किनारे खड़े 6-8 श्रद्धालु घायल

    5 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे में बुधवार को श्री बालाजी जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर निकल रही शोभायात्रा के दौरान एक हादसा हो गया। शोभायात्रा में शामिल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े श्रद्धालुओं से टकरा गई, जिससे 6 से 8 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शोभायात्रा में कलाकार विभिन्न वेशभूषा में अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान झांकी में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह भीड़ की ओर बढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तुरंत बाद, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को संभाला और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की जा रही है। इस घटना का एक लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मेरठ के जयदेव नगर निवासी शिल्पा, मेरठ के लाल कुर्ती निवासी नेहा उर्फ संजना, हिमांशु भुड़ खतौली निवासी विमल ओर दानिश घायल हो गए खतौली सीएससी में उपचार के बाद नेहा उर्फ संजना हिमांशु और विमल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:हेड कांस्टेबल को गोली लगी, दूसरा साथी फरार
    Next Article
    CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश की सुरक्षा में लगे रहेंगे NSG कमांडो? Z+ सिक्योरिटी को लेकर हुआ बड़ा फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment