Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बालिका प्रीमियर लीग की विजेता-उपविजेता टीम ने किया कलेक्ट्रेट काभ्रमण:बलरामपुर डीएम ने किया उत्साहवर्धन, पर्वतारोहण प्रशिक्षण की घोषणा

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जनपद में आयोजित बालिका प्रीमियर लीग की विजेता और उपविजेता टीमों की बालिकाओं ने कलेक्ट्रेट का शैक्षिक भ्रमण किया। डीएम विपिन कुमार जैन ने बालिकाओं से संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया और प्रशासनिक कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। डीएम ने इस दौरान एक नई पहल की घोषणा करते हुए बताया कि जनपद के बेसिक विद्यालयों की 10 प्रतिभाशाली बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इन्हें माउंट एवरेस्ट फतह के लक्ष्य के साथ पर्वतारोहण का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और अभियान के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा और खेल दोनों ही जीवन में आगे बढ़ने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। डीएम ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पर्वतारोहण की यह पहल बालिकाओं के साहस और आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी, साथ ही उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्रदान करेगी। भ्रमण के दौरान बालिकाओं ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं के कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की और प्रशासनिक व्यवस्था को करीब से समझा। बालिकाओं ने इस अवसर को अपने लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि इससे उन्हें भविष्य में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा मिली है। प्रशासन का प्रयास है कि “बेटी पढ़े, बेटी बढ़े” की भावना को मजबूत करते हुए बालिकाओं को शिक्षा, खेल और साहसिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हॉकी, वॉलीबॉल में खेलो इंडिया, गांधी आदर्श- जागृति क्लब विजेता:सिद्धार्थनगर जूनियर खेल में खिलाड़ियों ने दिखाया रोमांचक प्रदर्शन
    Next Article
    इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों की समता महापंचायत:यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग पर निकाला मार्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment