Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों की समता महापंचायत:यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग पर निकाला मार्च

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग को लेकर 'समता महापंचायत' का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालयों में व्याप्त भेदभाव, शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई और सशक्त यूजीसी रेगुलेशन को जल्द लागू करने की मांग की। महापंचायत के बाद छात्रसंघ भवन से बालसन चौराहे तक एक मार्च भी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए छात्र नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर तेज करने का आह्वान किया। आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा ने इस अवसर पर कहा कि सामाजिक न्याय का मुद्दा आज देश का सबसे बड़ा सवाल बन चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लाठीचार्ज और जेल भेजने जैसी कार्रवाइयों से समता आंदोलन रुकने वाला नहीं है, बल्कि इसे सड़कों पर और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। जेएनयू छात्रसंघ के प्रतिनिधि दानिश ने अपने संबोधन में कहा कि देशभर के विश्वविद्यालयों में समानता और न्याय की लड़ाई तेज हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी की गई, तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र कार्यकर्ता अंजलि ने रोहित वेमुला, दर्शन सोलंकी और पायल तडवी जैसे मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन संघर्षों के बाद बने नियमों को लागू न करना एक गंभीर मुद्दा है। आइसा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों में आरक्षण से जुड़े पद खाली छोड़े जा रहे हैं और छात्रों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आरवाईए के राज्य सचिव सुनील मौर्य ने सरकार पर शिक्षा संस्थानों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। कार्यक्रम का समापन इकाई अध्यक्ष सोनाली ने किया, जबकि इसका संचालन शशांक ने किया। महापंचायत और मार्च में सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया और यूजीसी रेगुलेशन लागू होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बालिका प्रीमियर लीग की विजेता-उपविजेता टीम ने किया कलेक्ट्रेट काभ्रमण:बलरामपुर डीएम ने किया उत्साहवर्धन, पर्वतारोहण प्रशिक्षण की घोषणा
    Next Article
    एटा में स्कॉर्पियो ने 3 लोगों को रौंदा, मौत:ड्राइवर गंभीर घायल, बाइक सवार और पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment