Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर एसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर बैठक:थाना निरीक्षण में व्यवस्थाओं का जायजा, होली पर लोगों से समन्वय बनाने की अपील

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक विकास ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना कोतवाली नगर का निरीक्षण किया। वहीं थाना निरीक्षण में पारदर्शिता, ट्रैफिक सुधार को लेकर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था पर चर्चा की गई। एसपी ने निरीक्षण के दौरान मालखाना रजिस्टर, हवालात, कार्यालय अभिलेख, आरक्षी बैरक और भोजनालय की स्थिति देखी। सीसीटीएनएस और सीसीटीवी की कार्यप्रणाली की भी जांच की गई। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। सक्रिय अपराधियों पर निगरानी के निर्देश निरीक्षण के बाद ग्राम प्रधानों, ग्राम प्रहरियों, बीट प्रभारियों, बीट आरक्षियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक हुई। एसपी ने निर्देश दिए कि क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर सतत निगरानी रखी जाए और छोटी घटनाओं की भी गोपनीय सूचना एकत्र कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। थाने के बाहर डिस्प्ले बोर्ड लगाने का सुझाव बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार लाल श्रीवास्तव ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए थाने के बाहर एक डिस्प्ले बोर्ड लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन की गिरफ्तारियों की जानकारी सार्वजनिक करने से परिजनों को सुविधा होगी। एसपी ने इस सुझाव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। त्योहार के दौरान बेहतर समन्वय की अपील उन्होंने बताया कि होली पर्व को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक दोबारा आयोजित की जाएगी, ताकि त्योहार के दौरान बेहतर समन्वय बना रहे। नगर व्यापार मंडल के प्रतिनिधि संजय शर्मा ने अंबेडकर चौराहे से एमएलके पीजी कॉलेज तक साइलेंस जोन में हो रहे शोर-शराबे और अस्पताल क्षेत्र में जाम की समस्या उठाई। झारखंडी मंदिर और संतोषी माता क्रॉसिंग पर ई-रिक्शा व भारी वाहनों से लगने वाले जाम का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया। एसपी ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कुछ सड़कों को वनवे करने के प्रस्ताव पर नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और जनता की साझेदारी ही सबसे प्रभावी उपाय है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री, प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह सहित सभी बीट प्रभारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपनी जनता पार्टी का यूजीसी एक्ट को लेकर प्रदर्शन:सिटी मजिस्ट्रेट को दिया मांग पत्र, भेदभाव रोकने, आत्महत्याएं कम करने की मांग
    Next Article
    झांसी में धरने पर बैठे सरकारी टीचर:बोले-TET की तरह विधायक-सांसदों के लिए भी अनिवार्य हो योग्यता परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment