Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर के देवी पाटन धाम में दर्शन को उमड़ी भीड़:जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर, आज से चैत्र नवरात्रि शुरू

    2 hours ago

    1

    0

    चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ बलरामपुर के देवी पाटन मंदिर में आस्था के साथ हुआ। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए तड़के सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। भक्तगण लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। मंदिर परिसर 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इन्हें पर्वतराज हिमालय की पुत्री माना जाता है और शक्ति, स्थिरता तथा दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालु विधि-विधान से मां का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। देवी पाटन मंदिर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है और यह पौराणिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। यह स्थल 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है, जहां माता सती का वाम स्कंध पट समेत गिरा था। इसी कारण यह स्थान 'देवी पाटन' के नाम से प्रसिद्ध हुआ। मंदिर में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और दर्शन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस बल और स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक मां के विभिन्न स्वरूपों की आराधना कर आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बारिश-तेज आंधी से मौसम बदला:AQI 156, न्यूनतम 16 और अधिकतम 31 डिग्री; ठंड बढ़ी
    Next Article
    रंगबाजी में ढाबे पर फायरिंग, इंजीनियरिंग छात्र घायल:न्यू आगरा थाना के दयालबाग क्षेत्र की घटना, आरोपी प्रोपर्टी डीलर हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment