Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रंगबाजी में ढाबे पर फायरिंग, इंजीनियरिंग छात्र घायल:न्यू आगरा थाना के दयालबाग क्षेत्र की घटना, आरोपी प्रोपर्टी डीलर हिरासत में

    2 hours ago

    1

    0

    न्यू आगरा थाना के दयालबाग स्थित सौ फुटा रोड स्थित ज्ञानी ढाबे पर इंजीनियरिंग छात्र से विवाद के बाद प्रोपर्टी डीलर ने रंगबाजी दिखाते हुए फायरिंग कर दी। इससे ढाबे पर अफरा-तफरी मच गई। छात्र की जांघ में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी प्रोपर्टी डीलर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना बुधवार रात की है। न्यू आगरा, नगला पदी निवासी ऋषभ गुप्ता नोएडा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। वह इन दिनों छुट्‌टी पर घर आया हुआ था। परिजनों ने बताया-बुधवार रात को वह अपने दोस्त ध्रुव, कान्हा और आलोक के साथ ज्ञानी ढाबे पर खाना खाने गया था। विरोध करने पर शुरू की मारपीट इस बीच नगला पदी निवासी देवेंद्र चौधरी भी अपने साथी नीरज के साथ वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि देवेंद्र चौधरी कार में शराब पी रहा था। खाना खाने के बाद ऋषभ साथियों संग ढाबे से निकलकर जा रहा था, तभी देवेंद्र चौधरी ने उसे अपने पास बुलाया और गाली देने लगा। ऋषभ ने विरोध किया तो देवेंद्र चौधरी ने कार से उतरकर उसके साथ मारपीट कर दी। यह देखकर ऋषभ के दोस्त आ गए। उन्होंने बीच बचाव कराया। खुद को घिरता देख देवेंद्र चौधरी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच एक गोली ऋषभ की जांच में लगी। घायल ऋषभ वहीं गिर गया। उसकी जांघ से खून बहने लगा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस घटना के दौरान एक सिपाही भी ढाबे पर खाना खा रहा था। विवाद के दौरान वह बाहर निकलकर आया और दोनों पक्षों को अलग किया। दूसरे अन्य लोगों की मदद से उसने देवेंद्र चौधरी और उसके साथियों को पकड़ लिया। दोनों को सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। लाइसेंस होगा निरस्त डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया-ढाबे पर रंगबाजी में फायरिंग की गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपी देवेंद्र चौधरी के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर के देवी पाटन धाम में दर्शन को उमड़ी भीड़:जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर, आज से चैत्र नवरात्रि शुरू
    Next Article
    बुलंदशहर में 15 हजार घरों में चार घंटे बिजली कटौती:लाइन शिफ्टिंग के कारण नहीं आएगी लाइट, नीमखेड़ा, भूड चौराहा और सब्जी मंडी क्षेत्र प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment