Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में 362 नवआरक्षियों की पासिंग आउट परेड संपन्न:अंश वर्मा बने सर्वांग सर्वोत्तम, अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन

    3 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को 362 नवआरक्षियों की दीक्षांत परेड आयोजित की गई। इस दौरान प्रशिक्षित आरक्षियों ने अपने अनुशासन, प्रशिक्षण और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक (कारागार प्रशासन एवं सुधार) कुंतल किशोर रहे। उनका स्वागत पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने किया। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और 13 टोलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने नवआरक्षियों की एकरूपता, शारीरिक दक्षता और अनुशासन की सराहना की। देखिए 3 तस्वीरें… ॉ निरीक्षण के बाद सभी टोलियों ने मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी का खिताब अंश वर्मा ने 1339 अंकों के साथ हासिल किया। अंतः कक्षीय विषयों में अखिल पटेल 706 अंकों के साथ प्रथम रहे, जबकि बाह्य कक्षीय विषयों में भी अंश वर्मा ने 557 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके अलावा अन्य प्रशिक्षार्थियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कुंतल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नवआरक्षियों को ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी। समारोह के अंत में सभी नवआरक्षियों को शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को और सशक्त बनाएंगे तथा जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग उनकी पहचान होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर पुलिस लाइन में 497 महिला आरक्षियों का दीक्षांत समारोह:बरेली कमिश्नर, डीएम-एसपी हुए शामिल; सीएम का संबोधन सुना गया
    Next Article
    487 ट्रेनी सिपाही पुलिस बल का हिस्सा बने:पासिंग आउट परेड के बाद ली शपथ, मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment