Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर पुलिस लाइन में 497 महिला आरक्षियों का दीक्षांत समारोह:बरेली कमिश्नर, डीएम-एसपी हुए शामिल; सीएम का संबोधन सुना गया

    1 hour ago

    2

    0

    शाहजहांपुर के पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बरेली कमिश्नर, जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान 497 महिला रिक्रूट आरक्षियों ने परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन भी सुना गया। एसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि कठोर प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद, कुल 497 महिला रिक्रूट आरक्षियों ने उच्च स्तर के अनुशासन और समन्वय का प्रदर्शन करते हुए परेड की। परेड का नेतृत्व प्रथम परेड कमांडर चेस्ट नंबर 12 नेहा सिंह, द्वितीय परेड कमांडर चेस्ट नंबर 91 तान्या और तृतीय परेड कमांडर चेस्ट नंबर 412 अंजलि वर्मा ने किया। समारोह का शुभारंभ सुबह 8:00 बजे परेड कमांडर द्वारा परेड को निर्धारित स्थल पर लाने के साथ हुआ। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के आगमन पर उनका अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि के आगमन के उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ग्रहण की। प्रभावी कार्यवाही करने के लिए प्रेरित किया समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित आरक्षियों और अतिथियों ने सुना। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने पुलिस बल को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित होने, जनसंवेदनशीलता बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों के प्रति प्रभावी कार्यवाही करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी ने अपने उद्बोधन में नवदीक्षित आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल को व्यवहार में लाकर समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें उन्होंने संविधान के प्रति निष्ठा, देश की सेवा और जनसुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के बाद परेड टोलियों ने प्रस्थान किया। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुआनो नदी में मिला लापता युवक का शव:बलरामपुर में मानसिक रूप से अस्वस्थ था मृतक, परिजनों ने दी थी सूचना
    Next Article
    बलरामपुर में 362 नवआरक्षियों की पासिंग आउट परेड संपन्न:अंश वर्मा बने सर्वांग सर्वोत्तम, अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment