Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में 66 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:सघन जांच के बाद परीक्षार्थियों की एंट्री, नकलविहीन परीक्षा के पुख्ता इंतजाम

    9 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में बुधवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। जिले के 66 केंद्रों पर पहले दिन हिंदी और सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा प्रारंभ होने से पहले सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। गहन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। संदिग्ध सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जिले को तीन जोन और नौ सेक्टर में बांटा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जबकि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, पांच सचल दल भी सक्रिय हैं जो केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। फर्जी परीक्षार्थियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें भी तैनात की गई हैं। सभी परीक्षा कक्ष सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं और उनकी गतिविधियों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। नगर स्थित एमपीपी इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सभी केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कंट्रोल रूम में दो प्रभारी और 14 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं और प्रशासन नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है। पहले दिन हाईस्कूल में 11,028 छात्र और 9,826 छात्राएं तथा इंटरमीडिएट में 8,128 छात्र और 7,162 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। जिले में कुल 36,144 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा के तरबगंज विधायक ने विस में उठाए कई मुद्दे:महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली पर आयुष मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की मांग
    Next Article
    संतकबीरनगर के 94 केंद्रों पर बोर्ड एग्जाम:कड़ी सुरक्षा में छात्र दे रहे परीक्षा, आंसर शीट में गड़बड़ी होने पर निरीक्षक होंगे जिम्मेदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment