Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा के तरबगंज विधायक ने विस में उठाए कई मुद्दे:महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली पर आयुष मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की मांग

    11 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के तरबगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपने क्षेत्र से संबंधित कई विकास के मुद्दे उठाए है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए कहा कि 2017 के बाद से पूरे प्रदेश और सभी विधानसभाओं का विकास हो रहा है। विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने गोंडा में महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली कोंडर में एक आयुष मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के लिए जमीन का चिह्नांकन कर लिया गया है और सरकार से इसके लिए बजट आवंटित करने का आग्रह किया।इसके अतिरिक्त, उन्होंने कैथी घाट पुल पर एक नए पुल के निर्माण को अति आवश्यक बताया। विधायक के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस पुल के निर्माण का मुद्दा उन्होंने चार साल पहले भी उठाया था, लेकिन अभी तक इसका निर्माण नहीं हो सका है। प्रेम नारायण पांडेय ने विधानसभा में टेढ़ी नदी की साफ-सफाई और विकास कर उसे पुनर्जीवित करने की मांग की, ताकि उसमें शुद्ध जल प्रवाहित हो सके। उन्होंने सरकार से इस दिशा में ध्यान देने का आग्रह किया। भाजपा विधायक ने अपनी विधानसभा को अयोध्या से सटा हुआ बताते हुए कहा कि यह ऋषियों और मुनियों की धरती है, जहां भगवान श्री राम की गायें चरती थीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास का लाभ उनकी विधानसभा को भी मिल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा विधायक जाहिद बेग ने विधानसभा में उठाई आवाज:भदोही बजट को किसानों और नौजवानों के लिए अपर्याप्त बताया
    Next Article
    बलरामपुर में 66 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:सघन जांच के बाद परीक्षार्थियों की एंट्री, नकलविहीन परीक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment