Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल:युवक से 9.42 लाख रुपये की साइबर ठगी, साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज

    20 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जिले में साइबर ठगों ने एक युवक को अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर 9.42 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने डर और मानसिक दबाव में आकर यह रकम अलग-अलग किस्तों में ऑनलाइन ट्रांसफर की। ठगी का एहसास होने पर उसने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम बंजरिया हुसैन निवासी इश्तियाक अली ने 13 फरवरी को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, 20 जनवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। फोन करने वाले ने आरोप लगाया कि इश्तियाक के मोबाइल से अश्लील वीडियो देखा गया है और इस आधार पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। कॉल करने वाले ने खुद को अधिकारी बताया और मामला रफा-दफा करने का झांसा दिया। इसके बाद, इश्तियाक को विभिन्न नंबरों से लगातार कॉल और व्हाट्सएप संदेश भेजकर डराया गया। आरोपियों ने व्हाट्सएप के माध्यम से क्यूआर कोड भेजकर उनसे रकम ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। भयभीत होकर पीड़ित इश्तियाक ने 20 से 31 जनवरी 2026 के बीच 9,42,200 रुपये अलग-अलग खातों में ऑनलाइन भेज दिए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने 8 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर अपराध थाने के प्रभारी आरपी यादव ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम बैंक लेनदेन, कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जिन मोबाइल नंबरों और बैंक खातों में धनराशि भेजी गई है, उनकी तकनीकी पड़ताल की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। बताया गया है कि ठगों को रकम देने के लिए पीड़ित ने कुछ परिचितों से उधार भी लिया था। उसने अपने दोस्तों से कहा था कि वह विदेश जाकर कमाई करेगा और फिर यह रकम लौटा देगा। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या क्यूआर कोड पर भरोसा न करें। डराने-धमकाने वाले फोन या संदेश मिलने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में सूचना दें। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच जारी है और शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SSP, ASP ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया:सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, दिए आवश्यक निर्देश
    Next Article
    12वीं के छात्र की मौत का राज मोबाइल में मिला:प्रयागराज में गर्लफ्रेंड ने लिखा- आई एम सॉरी..तुम मर जाओ, मुझसे कोई मतलब नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment