Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SSP, ASP ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया:सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, दिए आवश्यक निर्देश

    22 hours ago

    1

    0

    एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह निरीक्षण यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से किया गया। अधिकारियों ने थाना कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, अवागढ़ और सकरौली थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले कांवड़ मार्ग का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान माया पैलेस रेलवे रोड (कोतवाली नगर), कासगंज रोड आगरा रोड (कोतवाली देहात), जलेसर अवागढ़ मार्ग (अवागढ़) और इसौली चौराहा एटा-फिरोजाबाद बॉर्डर (सकरौली) जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की स्थिति का भी आकलन किया गया। देखें, 5 तस्वीरें… संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। इसमें पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त, प्रभावी यातायात संचालन और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क रहकर अपनी ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया। इसका मुख्य लक्ष्य कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय रिसर्च रेटिंग में प्रदेश में प्रथम:KPI डैशबोर्ड की त्रैमासिक मॉनिटरिंग में हासिल की उपलब्धि, नवीनतम आंकड़े जारी
    Next Article
    बलरामपुर में अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल:युवक से 9.42 लाख रुपये की साइबर ठगी, साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment